पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर बादलों की गर्जना होने, बिजली चमकने और तेज़ हवाएं चलने के आसार

Posted On: 10 JUN 2021 4:31PM by PIB Delhi

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार:

सम्पूर्ण भारत में वर्तमान मौसम पर आधारित मौसम चेतावनी बुलेटिन

 

10 जून (प्रथम दिवस):

  • उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना और जम्मू व कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय कर्नाटक और केरल तथा माहे में एक-दो स्थानों पर बादलों की गर्जना, बिजली कड़कने की घटनाएँ हो सकती हैं। इन भागों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं।
  • दक्षिणी हरियाणा और राजस्थान में एक-दो स्थानों पर लू जैसी स्थितियाँ बनी रह सकती हैं।
  • छत्तीसगढ़, ओडिशा, कोंकण व गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश तथा यनम में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने के आसार हैं। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, गुजरात के पूर्वी भागों, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में भी एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
  • दक्षिण-पश्चिमी और इससे सटे पश्चिमी मध्य अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी और मध्य एवं इससे सटे उत्तरी भागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की आशंका है। हवा के झोंके 60 किमी प्रति घंटे तक के हो सकते हैं। मन्नार की खाड़ी में 45 से 55 किमी जबकि उत्तरी अरब सागर और गुजरात-महाराष्ट्र के तटीय भागों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। मछुआरों को इन क्षेत्रों में मछली पकड़ने के लिए ना जाने की सलाह जारी की गई है।

(यहां और अधिक जानकारी तथा ग्राफिक्स के लिए यहां क्लिक करें)

 

स्थान आधारित विशिष्ट मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम ऐप, कृषि-मौसम सलाह के लिए मेघदूत ऐप, और बिजली गिरने संबंधी चेतावनी जानने के लिए दामिनी ऐप डाउनलोड करें। जिलेवार मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए राज्यों के मौसम कार्यालय/क्षेत्रीय मौसम कार्यालय की वेबसाइट पर लोग ऑन करें।

 

***

एमजी /एएम/डीटी/सीएस



(Release ID: 1726023) Visitor Counter : 239


Read this release in: English , Urdu , Punjabi