रक्षा मंत्रालय

आईएनएस तरकश से मेडिकल ऑक्सीजन की खेप स्वदेश लाई गई

Posted On: 08 JUN 2021 9:23PM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना के जहाज तरकश ने ऑपरेशन समुद्र सेतु II (ऑक्सीजन एक्सप्रेस) के अंतर्गत तीसरे दौरे में कुवैत और सऊदी अरब से स्वदेश में महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति की। 

कोविड के विरुद्ध भारत के संघर्ष में भाग लेते हुए "ऑक्सीजन सॉलिडेरिटी ब्रिज" की प्रक्रिया जारी रखते हुए भारतीय नौसेना के जहाज विभिन्न देशों से ऑक्सीजन और अन्य चिकित्सा संबंधी सजोसमानों को स्वदेश लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

आईएनएस तरकश ने दिनांक 31 मई 2021 को कुवैत के अल शुवैख हार्बर में प्रवेश किया और 785 ऑक्सीजन सिलेंडर लिए । बाद में जहाज ने दिनांक 01 जून 2021 को सऊदी अरब के अद दम्माम बंदरगाह से 300 ऑक्सीजन सिलेंडर लिए। वह दिनांक 08 जून की सुबह मेडिकल खेप के साथ मुंबई हार्बर में दाखिल हुआ। 

इससे पहले आईएनएस तरकश ने दोहा और बहरीन से अपनी दो यात्राओं में चार क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर (प्रत्येक 20MT), 982 ऑक्सीजन सिलेंडरों की महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति की थी।

 

 

********

एमजी/एएम/एबी



(Release ID: 1725515) Visitor Counter : 226


Read this release in: English , Urdu , Telugu