पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

अगले 5 दिनों में देशभर में कहीं भी गर्म हवाओं के चलने का पूर्वानुमान नहीं

Posted On: 05 JUN 2021 4:46PM by PIB Delhi

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार:

तापमान की वर्तमान स्थिति और चेतावनी

कल के अधिकतम तापमान का परिदृश्य : गर्म हवाएं- नहीं चलेगी।

अधिकतम तापमान: पश्चिमी राजस्थान में अधिकतर स्थानों में और पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, सौराष्ट्र एवं कच्छ और ओडिशा में एक-दो स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया I

कल देश में 43.2 डिग्री सेल्सियस का सर्वाधिक अधिकतम तापमान पूर्वी उत्तर प्रदेश के बांदा में दर्ज किया गया था।

न्यूनतम तापमान: जम्मू–कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में एक-दो स्थानों पर सामान्य से काफी अधिक (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस); ओडिशा में कुछ स्थानों पर और पश्चिम बंगाल और सिक्किम एवं लक्षद्वीप में एक-दो स्थानों पर सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) रहा।

(ग्राफिक्स में विस्तृत विवरण के लिए कृपया यहां पर क्लिक करें)

*****

एमजी/एएम/एसटी/एसके



(Release ID: 1724808) Visitor Counter : 165


Read this release in: English , Urdu , Punjabi , Tamil