रक्षा मंत्रालय

वाइस एडमिरल किरण देशमुख, एवीएसएम, वीएसएम ने कंट्रोलर वॉरशिप प्रोडक्शन एंड एक्विजिशन (युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण नियंत्रक) के पद का कार्यभार ग्रहण किया

प्रविष्टि तिथि: 31 MAY 2021 7:15PM by PIB Delhi

वाइस एडमिरल किरण देशमुख, एवीएसएम, वीएसएम ने 31 मई 2021 को युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण नियंत्रक के पद का कार्यभार ग्रहण किया। वीजेटीआई, मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र, वाइस एडमिरल किरण देशमुख को 31 मार्च, 1986 को भारतीय नौसेना में इंजीनियर अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और वे डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। फ्लैग ऑफिसर ने नौसेना मुख्यालय में स्टाफ, कार्मिक और उपकरण शाखा जैसी प्रमुख नियुक्तियों पर और पूर्वी नौसेना कमान मुख्यालय में परीक्षण एजेंसियों, एमओ, नौसेना डॉकयार्ड तथा कमांड स्टाफ में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। फ्लैग ऑफिसर ने विभिन्न क्षमताओं में राजपूत क्लास, दिल्ली क्लास और तबर क्लास जैसे फ्रंटलाइन पोतों पर सेवाएं दी हैं। एडमिरल को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। कंट्रोलर वॉरशिप प्रोडक्शन एंड एक्विजिशन, फ्लैग ऑफिसर के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले, उन्होंने विशाखापत्तनम में डायरेक्टर जनरल नेवल प्रोजेक्ट, नेवल डॉकयार्ड विशाखापत्तनम के एडमिरल सुपरिंटेंडेंट, चीफ स्टाफ ऑफिसर (तकनीकी) / एचक्यूईएनसी और असिस्टेंट चीफ ऑफ मैटेरियल (डॉकयार्ड एंड रिफिट्स) के रूप में काम किया है।

 

CWPADesigCNQ0.jpg

एमजी/एएम/एन/सीएस


(रिलीज़ आईडी: 1723246) आगंतुक पटल : 396
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi