प्रविष्टि तिथि:
27 MAY 2021 5:24PM by PIB Delhi
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) को मदरसन सुमी सिस्टम्स लिमिटेड (एमएसएसएल), संवर्धना मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड (एसएएमआईएल), सुमितोमो वायरिंग सिस्टम्स लिमिटेड (एसडब्ल्यूएस) द्वारा मदरसन ग्रुप के अंतर-समूह पुनर्गठन के संबंध में पेश किए गए ग्रीन चैनल के तहत सूचना मिली है और इसे स्वीकृति दे दी गई है।
निम्नलिखित कदमों के माध्यम से प्रस्तावित संयोजन की कल्पना की गई है :
- एमएसएसएल की पूरी डॉमेस्टिक वायरिंग हार्नेस अंडरटेकिंग (डीडब्ल्यूएच अंडरटेकिंग) अलग होकर एक नई गठित एमएसएसएल के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया लिमिटेड (एमएसडब्ल्यूआईएल) में मिल जाएगी; और
- इसके चलते बनी कंपनी में, एमएसएसएल में समावेश के द्वारा एसएएमआईएल एकीकृत हो जाएगी। इसके बाद, एमएसएसएल का नाम बदलकर संवर्धना मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड (न्यू एसएएमआईएल) हो जाएगा।
एमएसएसएल, मदरसन ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है और मूल उपकरण विनिर्माताओं के लिए अग्रणी वाहन कलपुर्जा विनिर्माता है। एमएसएसएल, वाहन कलपुर्जे (जैसे- वायरिंग हार्नेस), विजन सिस्टम्स, मॉड्यूल्ड और पॉलिमर उत्पादों आदि के विनिर्माण के कारोबार में है।
एसएएमआईएल, एमएसएसएल की सबसे बड़ी शेयरधारक है। एसएएमआईएल, मदरसन ग्रुप की कंपनियों को परिचालन, रणनीतिक और प्रबंधन सहयोग उपलब्ध कराती है। एसएएमआईएल हमेशा से ही वाहन लाइटिंग सिस्टम, एक्सट्रूडेड व इंजेक्शन मॉड्यूलिंग टूल्स और कलपुर्जों, एयर इनटेक मेनफोल्ड्स आदि सहित वाहन कलपुर्जों के विनिर्माण के व्यवसाय से जुड़ी हुई है।
एसडब्ल्यूएस (अप्रत्यक्ष खरीदार) एक जापानी कंपनी है। यह वाहनों के लिए वायरिंग हार्नेस और उनके कलपुर्जे, इलेक्ट्रिक वायर, वाहनों के लिए केबल, वाहनों के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए कलपुर्जों का विनिर्माण और बिक्री करती है।
****
एमजी/एएम/एमपी/डीवी