विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

न्यायमूर्ति श्री आलोक कुमार वर्मा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया

प्रविष्टि तिथि: 24 MAY 2021 9:02PM by PIB Delhi

भारत के राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 217 की उपधारा (1) में निहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अपर न्यायाधीश श्री आलोक कुमार वर्मा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय में ही न्यायाधीश नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति अपना पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी। विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इस सम्बन्ध में आज एक अधिसूचना जारी की है।

बी.ए, एलएलबी श्री आलोक कुमार वर्मा ने 08 अक्तूबर 1990 को न्यायिक सेवा में अपना कार्यभार ग्रहण किया था। उन्हें 27 मई 2019 को 02 वर्ष की अवधि के लिए उत्तराखंड उच्च न्यायालय में अपर न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।

******

एमजी/एएम/एसटी/एसएस

 


(रिलीज़ आईडी: 1721443) आगंतुक पटल : 207
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi