स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण: 96वां दिन


रात 8 बजे तक 21.21 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को टीका लगाया गया; जिससे यह आंकड़ा बढ़कर 13.22 करोड़ से अधिक हुआ

​​​​​​​केन्द्र सरकार ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाया

Posted On: 21 APR 2021 8:48PM by PIB Delhi

देशभर में आज रात 8 बजे तक 21.21 लाख से अधिक लोगों को टीके की खुराक दी गई, इसके साथ ही देश भर में कुल टीकाकरण आज 13.22 करोड़ से अधिक हो गया है।

पूरे देश से प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक आज रात 8 बजे तक देशभर में टीका लगवाने वालों की कुल संख्या 13,22,40,352 पहुंच गई।

इनमें 92,19,080 स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है जबकि 58,51,361 स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी खुराक ली है। वहीं 1,16,28,882 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीके का पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 59,32,541 फ्रंट लाइन वर्कर्स टीके की दूसरी खुराक दी गई है, 45 वर्ष से लेकर 60 वर्ष की आयुवर्ग के 4,43,89,584 लोगों को पहली खुराक लगाई गई है जबकि इसी आयु वर्ग के 16,28,837 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है, 60 वर्ष से अधिक आयु के 4,78,44,204 लोगों को पहली खुराक दी गई जबकि इसी आयु वर्ग के 57,45,863 लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

 

स्वास्थ्यकर्मी

फ्रंटलाइन वर्कर्स

45-60 वर्ष के आयु वर्ग के लाभार्थी

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थी

कुल उपलब्धि

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

92,19,080

58,51,361

1,16,28,882

59,32,541

4,43,89,584

16,28,837

4,78,44,204

57,45,863

11,30,81,750

1,91,58,602

राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण के 96वें वां दिन, आज रात 8 बजे तक कुल 21,21,042 लोगों को टीके की खुराक दी गई। प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से, 14,35,858 लाभार्थियों को पहली खुराक लगाई गई जबकि 6,85,184 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है। आज की अंतिम रिपोर्ट रात देर तक आएगी।

21 अप्रैल 2021 (96वें दिन)

स्वास्थ्यकर्मी

फ्रंटलाइन वर्कर्स

45-60 वर्ष के आयु वर्ग के लाभार्थी

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थी

कुल उपलब्धि

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

17,352

34,099

66,347

76,720

8,63,897

1,33,181

4,88,262

4,41,184

14,35,858

6,85,184

 

अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि के कारण कुछ राज्यों में ऑक्सीजन की मांग में अचानक वृद्धि के मद्देनजर, केंद्र सरकार ने निम्नलिखित राज्यों का ऑक्सीजन (मीट्रिक टन) का कोटा बढ़ा दिया है:

 

राज्य

पुराना कोटा

नया कोटा

महाराष्ट्र

1646

1661

मध्य प्रदेश

445

543

हरियाणा

156

162

उत्तर प्रदेश

751

753

पंजाब

126

136

आंध्र प्रदेश

360

440

उत्तराखंड

83

103

दिल्ली

378

480

 

 

***

एमजी/एएम/पीकेपी–

 



(Release ID: 1713358) Visitor Counter : 199


Read this release in: English , Urdu , Telugu