स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
कोविड-19 टीकाकरण - 86वां दिन
टीका उत्सव के पहले दिन कई कार्यस्थलों पर टीकाकरण केंद्रों का संचालन हुआ
आज रात 8 बजे तक 27.69 लाख वैक्सीन की खुराक दी गईं, जिससे टीकाकरण की समग्र संख्या 10.43 करोड़ से अधिक हुई
आज रात 8 बजे तक 9 करोड़ से अधिक टीके की पहली खुराक दी गई
60 वर्ष से अधिक उम्र के 4 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई
Posted On:
11 APR 2021 9:57PM by PIB Delhi
कोविड-19 वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत के प्रयास कई स्तरों पर जारी है। टीका उत्सव के पहले दिन देश भर में कई कार्यस्थलों पर टीकाकरण केंद्रों का संचालन किया गया। आज रविवार होने के चलते इनमें से अधिकांश निजी कार्यस्थलों पर संचालित थे। प्रतिदिन औसत 45,000 कोविड टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) कार्य कर रहे थे। आज औसतन 18,800 टीकाकरण केंद्रों के परिचालन में वृद्धि के साथ 63,800 सीवीसी कार्य कर रहे थे। इसके अतिरिक्त, रविवार को औसतन टीकाकरण संख्या के निचले स्तर (लगभग 16 लाख) पर देखी गई। टीका उत्सव के पहले दिन आज शाम 8 बजे तक 27 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई।
अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज शाम 8 बजे तक देश में दी गई कोविड-19 वैक्सीन की खुराकों की कुल संख्या 10,43,65,035 हो गई हैं।
15,55,837 सत्रों के दौरान अब तक 90,12,768 स्वास्थ्यकर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 55,23,718 स्वास्थ्यकर्मी दूसरी खुराक ले चुके हैं। वहीं 99,94,360 फ्रंटलाइन वर्कर्स पहला और 47,93,536 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने दूसरी खुराक ली है। 45 वर्ष से 59 वर्ष की आयु के लिए 3,19,49,793 (पहली खुराक) और 6,76,609 (दूसरी खुराक) वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु के 4,04,76,731 (पहली खुराक) और 19,37,520 (दूसरी खुराक) ले चुकें हैं।
स्वास्थ्यकर्मी
|
फ्रंटलाइन वर्क्रस
|
आयु वर्ग 45-60 वर्ष
|
60 वर्ष से अधिक
|
कुल उपलब्धि
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
90,12,768
|
55,23,718
|
99,94,360
|
47,93,536
|
3,19,49,793
|
6,76,609
|
4,04,76,731
|
19,37,520
|
9,14,33,652
|
1,29,31,383
|
9 करोड़ (9,14,33,652) से अधिक नागरिकों को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 4 करोड़ (4,04,76,731) से अधिक 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हैं।
प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 86वें दिन आज शाम 8 बजे तक कुल 27,69,888 वैक्सीन की खुराक दी गई। इनमें से 25,47,691 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई और 2,22,197 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। फाइनल रिपोर्ट आज रात तक तैयार हो जाएगी।
11 अप्रैल 2021 (86वां दिन)
|
स्वास्थ्यकर्मी
|
फ्रंटलाइन वर्कर्स
|
आयु वर्ग 45-60 वर्ष
|
60 वर्ष से अधिक
|
कुल लाभार्थी
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
पहली खुराक
|
दूसरी खुराक
|
8705
|
15429
|
40745
|
34327
|
1673140
|
35127
|
825101
|
137314
|
2547691
|
222197
|
****
एमजी/एएम/डीवी
(Release ID: 1711105)