रक्षा मंत्रालय
सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कारवाड़ नौसेना अड्डे के दौरा किया
प्रविष्टि तिथि:
05 APR 2021 10:00PM by PIB Delhi
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, एसएम, वीएसएम, एडीसी ने आज दिनांक 05 अप्रैल 21 को कारवाड़ नौसेना अड्डे का दौरा किया । जनरल बिपिन रावत का स्वागत पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल आर हरि कुमार ने किया ।

इस यात्रा के दौरान सीडीएस ने शिप-लिफ्ट सुविधा का दौरा किया और नौका की मदद से बंदरगाह से जुड़ी जानकारी भी हासिल की । उन्हें प्रोजेक्ट सीबर्ड की प्रगति और वहां भविष्य के बुनियादी ढांचे की योजना के बारे में जानकारी दी गई । सीडीएस ने नौसेना स्टेशन में अधिकारियों और नाविकों से बातचीत भी की ।
एमजी /एएम /एबी
(रिलीज़ आईडी: 1710263)
आगंतुक पटल : 166