रक्षा मंत्रालय
नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज का दौरा किया
प्रविष्टि तिथि:
01 APR 2021 6:48PM by PIB Delhi
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने 31 मार्च से 1 अप्रैल के बीच वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) का दौरा किया। नौसेना प्रमुख ने डीएसएससी में 76वें स्टाफ कोर्स में शामिल ऑफिसर्स को 'इंडो-पैसिफिक की समुद्री सुरक्षा' विषय पर लेक्चर दिया। इंडो-पैसिफिक में बढ़ते भू-रणनीतिक ध्यान पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने भारत के समावेशी तटीय बातचीत की रणनीति वाले दृष्टिकोण पर जोर दिया।
एडमिरल को यहां चल रही प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में अवगत कराया गया। उन्हें खास तौर पर यहां तीनों सेवाओं की संयुक्तता में आ रहे नए ट्रेंड्स के बारे में भी बताया गया। बाद में उन्होंने कॉलेज क्षेत्र का दौरा किया और उन्हें यहां प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में आ रहे बदलावों के बारे में जानकारी दी गई। इस केंद्र को प्रफेशनल मिलिट्री एजूकेशन के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में आगे बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे ढांचागत बदलावों के बारे में भी उन्हें बताया गया।
5P62.jpeg)
QFEI.jpeg)
***
एमजी/एएम/पीके/एनके
(रिलीज़ आईडी: 1709497)
आगंतुक पटल : 208