पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

हवा का स्‍वरूप तथा वेंटिलेशन सूचकांक पूर्वानुमान


दिल्‍ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सामान्‍य श्रेणी में रहेगी

Posted On: 01 APR 2021 2:55PM by PIB Delhi

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पर्यावरण निगरानी तथा अनुसंधान केन्‍द्र (ईएमआरसी) के अनुसार :

दिल्‍ली में पूर्व अनुमानित वेंटिलेशन गुणांक के साथ वायु द्रव्‍यमान भीतरी बहाव तथा मौसम का पूर्वानुमान इस प्रकार है:

  1. दिल्‍ली–एनसीआर में 1 अप्रैल, 2021 तथा 2 अप्रैल, 2021 को वायु गुणवत्ता सामान्‍य श्रेणी में रहने की संभावना है। पहली और दूसरी अप्रैल के दौरान मजबूत सतही हवाएं पड़ोसी क्षेत्र से धूल लाएंगी। सर्वाधिक प्रदूषण पीएम 10 होगा। 3.4.2021 को वायु की गुणवत्‍ता सामान्‍य से खराब श्रेणी में हो सकती है। आगे के पांच दिनों की संभावना: वायु गुणवत्ता अधिकतर सामान्‍य से खराब श्रेणी में रह सकती है।
  2. 01.04.2021 को सर्वाधिक सतही हवा दिल्‍ली की उत्तरपश्चिम दिशा से 16-35 किलोमीटर की रफ्तार से आ सकती है, आसमान साफ रहेगा और धूल भरी हवाएं 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। 2 अप्रैल, 2021 को दिन में सर्वाधिक सतही हवा 10-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दिल्‍ली की उत्तरपश्चिम दिशा से आ सकती है, आसमान साफ रहेगा और दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं। 03.04.2021 को दिल्‍ली की उत्तरपश्चिम दिशा से सबसे अधिक सतही हवा 05-12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है और आसमान मुख्‍य रूप से साफ रहेगा।
  3. दिल्‍ली में अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहनता 01.04.2021 को 2700एम, 02.04.2021 को 3100एम तथा 03.04.2021 को 3400एम हो सकती है। अधिकतम वेंटिलेशन सूचकांक 01.04.2021 को लगभग 34000 m2/s, 02.04.2021 को 30000 m2/s तथा 03.04.2021 को 27000 m2/s हो सकती है। 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम औसत रफ्तार के साथ 6000 m2/s से कम वेंटिलेशन सूचकांक प्रदूषकों के बिखराव के लिए प्रतिकूल है।
  4. 1 और 2 अप्रैल के दौरान दिल्‍ली/एनसीआर में पड़ोसी क्षेत्र से धूल आएगी।
  5. विस्‍तृत पूर्वानुमान विश्‍लेषण तथा सत्‍यापन https://ews.tropmet.res.in. पर देखा जा सकता है।

 

दिल्‍ली में वेंटिलेशन सूचकांक के साथ वायु द्रव्‍यमान भीतरी बहाव अनुलग्‍नक है।

(विस्‍तृत विवरण के लिए यहां क्लिक करें)

 

स्‍थान विशेष पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए कृपया मौसम एप डाउनलोड करें, कृषि मौसम सलाह के लिए मेघदूत एप डाउनलोड करें, बिजली गिरने की चेतावनी के लिए दामिनी एप डाउनलोड करें और जिलावार चेतावनी के लिए राज्‍य की एमसी/आरएमसी वेबसाइट देखें।

***

एमजी/एएम/एजी/वीके



(Release ID: 1709009) Visitor Counter : 283


Read this release in: English , Urdu , Punjabi , Kannada