पर्यटन मंत्रालय

पर्यटन सचिव श्री अरविंद सिंह ने भगत सिंह के जीवन पर फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया


India@75 कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यटन मंत्रालय ने अनेक आयोजनो की नीति बनाई है: पर्यटन सचिव

आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में ‘India@75: A Heritage Walk’ आयोजित

प्रविष्टि तिथि: 23 MAR 2021 5:22PM by PIB Delhi

आजादी का अमृत महोत्सव समारोहों के भाग के रूप में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में शहीद भगत सिंह के जीवन पर फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन आज पर्यटन मंत्रालय के सचिव श्री अरविंद सिंह ने किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्रालय की अपर महानिदेशक सुश्री रूपिंदर बरार भी उपस्थित थीं। प्रदर्शनी में शहीद भगत सिंह के जीवन के तथ्यों को दिखाया गया है। इस अवसर पर श्री अरविंद सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की चर्चा की। उन्होंने बताया कि India@75 कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यटन मंत्रालय ने विभिन्न आयोजनों की योजना बनाई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001ZP8R.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002N8XE.jpg

इंडिया टूरिज्म दिल्ली ने आज शहीदी दिवस मनाने के लिए मेहरौली इलाके में ‘India@75: A Heritage Walk’ का आयोजन किया। इस हेरिटेज वाक का आकर्षण शहीद बंदा बहादुर शहीद स्थल जाना था। हेरिटेज वाक में इंडिया टूरिज्म दिल्ली के अधिकारियों के साथ हॉस्पिटलिटी इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी और क्षेत्रीय स्तर के गाइड शामिल हुए। हेरिटेज वाक कुतुब मीनार परिसर में संपन्न हो गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003E2KE.jpg

****

एमजी/एएम/एजी/ओपी

 


(रिलीज़ आईडी: 1707053) आगंतुक पटल : 272
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi