रक्षा मंत्रालय

नौसेना गोदी, हद्दो में नौसेना जेटी चरण-II के विस्तार का उद्घाटन

प्रविष्टि तिथि: 23 MAR 2021 3:18PM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना के चीफ ऑफ मीटिरियल वायस एडमिरल एस.आर. सरमा ने 22 मार्च 2021 को नौसेना गोदी में नौसेना की प्रमुख जेटी विस्तार परियोजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अंडमान और निकोबार कमान मुख्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ रियर एडमिरल सूरज बेदी तथा अडमान और लक्षद्वीप पत्तन के चीफ इंजीनियर श्री टी.एन. कृष्णामूर्ति उपस्थित थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/1616422717343NBGU.jpg

230 मीटर लम्बा जेटी अंडमान और निकोबार कमान में चलाई जा रही बड़ी मरीन संरचना परियोजना है।

यह जेटी तैरते बंदरगाह के साथ लंगर को सक्षम बनाएगा और ट्राई सर्विस कमान की जहाज बर्थिंग तथा रखरखाव क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से प्रोत्साहित करेगा। 2020 में देशव्यापी कोविड-19 लॉकडाउन के कारण प्रतिबंधों के बावजूद यह परियोजना तीन वर्षों की समय सीमा में पूरी की गई है।

****

एमजी/एएम/एजी/ओपी


(रिलीज़ आईडी: 1706972) आगंतुक पटल : 313
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi