संस्‍कृति मंत्रालय

श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अभिलेखों के 4.5 करोड़ पृष्ठों के डिजिटलीकरण का उद्घाटन किया

प्रविष्टि तिथि: 11 MAR 2021 7:41PM by PIB Delhi

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने राष्ट्रीय अभिलेखागार के 131वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को विभिन्न अभिलेखों के 4.5 करोड़ पन्नों के डिजिटलीकरण और “महात्मा गांधी एवं उनके असहयोग आंदोलन” पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय अभिलेखागार ने विभिन्न प्रकार के अभिलेखों को डिजिटल बनाने का काम किया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001QUVI.jpg

राष्ट्रीय अभिलेखागार के पास वर्तमान में 18 करोड़ से अधिक पन्नों के अभिलेखों का संग्रह है। सार्वजनिक अभिलेखों में राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृत की गई फाइलें, वॉल्यूम्स, नक्शे, बिल, संधियां, दुर्लभ पांडुलिपियां, प्राचीन रिकॉर्ड, व्यक्तिगत दस्तावेज़, कार्टोग्राफिक रिकॉर्ड, राजपत्रों और विवरणिका का महत्वपूर्ण संग्रह, जनगणना रिकॉर्ड, संसदीय और विधानसभाओं की चर्चा, साहित्य, यात्रा वृत्तांत आदि शामिल हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0026MV7.jpg

इस अवसर पर वास्तविक दस्तावेज़ों पर महात्मा गांधी और असहयोग आंदोलनविषय पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया। 15 अप्रैल 2021 तक इस प्रदर्शनी को देखा जा सकता है।

 

****

एमजी/एएम/पीजी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1704256) आगंतुक पटल : 271
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi