राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति 9 से 11 मार्च तक तमिलनाडु का दौरा करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 08 MAR 2021 8:35PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद 9 से 11 मार्च, 2021 तक तमिलनाडु का दौरा करेंगे।

राष्ट्रपति 9 मार्च, 2021 की शाम को चेन्नई के लिए रवाना होंगे।

10 मार्च, 2021 को राष्ट्रपति तिरुवल्लुवर विश्वविद्यालय के 16वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए वैल्लोर की यात्रा करेंगे।

11 मार्च, 2021 को राष्ट्रपति चेन्नई के अन्ना विश्वविद्यालय के 41वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

 

***********

एमजी/एएम/एसएस/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1703432) आगंतुक पटल : 232
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi