निर्वाचन आयोग

ईसीआई मुख्यालयों पर कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू हुआ

Posted On: 04 MAR 2021 6:01PM by PIB Delhi

भारतीय निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन सदन, दिल्ली में कार्यरत अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आज से कोविड-9 टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त श्री एम. एस. गिल के टीका लगवाने के साथ ही टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री सुनील अरोड़ा और चुनाव आयुक्तों श्री सुशील चंद्रा व श्री राजीव कुमार निर्वाचन आयोग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ उठाने के बाद टीका लगवाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त श्री सुशील कुमार अरोड़ा ने हाल में घोषणा की थी कि आगामी विधानसभा चुनावों में चुनावी ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों को ‘फ्रंटलाइन वर्कर्स’ घोषित कर दिया गया है और इसलिए उनकी चुनाव ड्यूटी शुरू होने से पहले उनका टीकाकरण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से चुनाव की ड्यूटी में लगे अधिकारी कोविड के डर के बिना अपनी ड्यूटी करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। श्री अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान से चुनाव कराने के लिए स्थिति ज्यादा अनुकूल हो गई है। डॉक्टरों, एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था के साथ ईसीआई में विशेष शिविर भी लगाया गया है।

विशेष टीकाकरण अभियान के अंतर्गत, पांच राज्यों और संघ शासित क्षेत्र के लाखों चुनाव अधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव की ड्यूटी में जाने से पहले टीकाकरण की पहली खुराक लगाई जाएगी।

 

***

एमजी/एएम/एमपी 



(Release ID: 1702521) Visitor Counter : 176


Read this release in: English , Urdu , Bengali