रक्षा मंत्रालय

राष्ट्रपति ने आईएनएस उत्कर्ष पर ट्राई सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया

प्रविष्टि तिथि: 26 FEB 2021 6:49PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद का पोर्ट ब्लेयर पहुंचने पर औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति का स्वागत अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उप राज्यपाल एडमिरल डीके जोशी (सेवानिवृत्त), लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे, कमांडर-इन-चीफ अंडमान और निकोबार कमान (सीआईएनसीएएन) और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने किया। सशस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने अंडमान निकोबार कमान (एएनसी) के 150 कार्मिकों द्वारा दिए गए ट्राई सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।

***

एमजी/एएम/एबी/डीवी

 


(रिलीज़ आईडी: 1701284) आगंतुक पटल : 232
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi