स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण के 36वें दिन की नवीनतम जानकारी


1.08 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया

आज शाम 6 बजे तक 1.86 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को टीका लगाया गया, 89,741 स्वास्थ्यकर्मियों को आज टीके की दूसरी खुराक दी गई

Posted On: 20 FEB 2021 7:39PM by PIB Delhi

देश में आज कोविड-19 टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स की संख्या बढ़कर 1.08 करोड़ हो गई।

प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, आज शाम 6 बजे तक 2,29,462 सत्रों के जरिए 1,08,38,323 टीकों की खुराक दी गई।

इनमें 63,52,713 स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं जिन्होंने टीके की पहली खुराक ली है और 8,73,940 स्वास्थ्यकर्मियों (एचसीडब्ल्यू) ने दूसरी खुराक ली है, इसके साथ ही 36,11,670 फ्रंटलाइन वर्कर्स (एफएलडब्ल्यू) ने पहली खुराक ली है। पूरे देशभर में 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण की शुरुआत हुई थी जबकि 2 फरवरी 2021 से फ्रंटलाइन वर्कर्स (एफएलडब्ल्यू) को टीका लगना शुरू हुआ था।

 

एचसीडब्ल्यू

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

63,52,713

8,73,940

36,11,670

 

देशभर में जारी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के 36वें दिन आज शाम 6 बजे तक कुल 1,86,081 लाभार्थियों को टीके की खुराक दी गई। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक 96,340 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई और 89,741 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है। आज की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार हो जाएगी।

आज शाम 6 बजे तक 7,149 सत्रों का आयोजन किया गया।

आज 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड टीकाकरण हुआ।

 

क्रम संख्या

 

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

टीकाकरण के लाभार्थी

पहली खुराक

दूसरी खुराक

कुल खुराक

1

अंडमान और निकोबार दीप समूह

4,846

1,306

6,152

2

आंध्र प्रदेश

4,03,183

80,755

4,83,938

3

अरुणाचल प्रदेश

19,666

4,025

23,691

4

असम

1,51,164

10,561

1,61,725

5

बिहार

5,21,703

38,920

5,60,623

6

चंडीगढ़

12,953

795

13,748

7

छत्तीसगढ़

3,34,629

18,227

3,52,856

8

दादर और नगर हवेली

4,938

244

5,182

9

दमन और दीव

1,735

213

1,948

10

दिल्ली

2,73,613

13,213

2,86,826

11

गोवा

14,693

827

15,520

12

गुजरात

8,21,626

59,354

8,80,980

13

हरियाणा

2,08,159

23,899

2,32,058

14

हिमाचल प्रदेश

92,702

8,360

1,01,062

15

जम्मू और कश्मीर

2,00,685

6,731

2,07,416

16

झारखंड

2,50,877

10,614

2,61,491

17

कर्नाटक

5,39,168

1,11,921

6,51,089

18

केरल

3,96,789

36,200

4,32,989

19

लद्दाख

5,005

358

5,363

20

लक्षद्वीप

1,809

115

1,924

21

मध्य प्रदेश

6,33,965

2,543

6,36,508

22

महाराष्ट्र

8,44,717

34,313

8,79,030

23

मणिपुर

39,444

1,516

40,960

24

मेघालय

23,020

628

23,648

25

मिजोरम

14,627

2,241

16,868

26

नगालैंड

21,153

3,712

24,865

27

ओडिशा

4,35,733

79,027

5,14,760

28

पुडुचेरी

8,963

783

9,746

29

पंजाब

1,22,429

13,859

1,36,288

30

राजस्थान

7,80,665

19,054

7,99,719

31

सिक्किम

11,810

699

12,509

32

तमिलनाडु

3,24,537

25,746

3,50,283

33

तेलंगाना

2,80,565

86,648

3,67,213

34

त्रिपुरा

82,369

11,587

93,956

35

उत्तर प्रदेश

10,66,290

85,752

11,52,042

36

उत्तराखंड

1,30,781

7,110

1,37,891

37

पश्चिम बंगाल

6,18,576

45,120

6,63,696

38

अन्य

2,64,796

26,964

2,91,760

कुल

99,64,383

8,73,940

1,08,38,323

 

बारह राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों ने पहली खुराक के लिए पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों में से 75 प्रतिशत से अधिक का टीकाकरण किया है। इनमें बिहार, त्रिपुरा, ओडिशा, लक्षद्वीप, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001S539.jpg

 

दूसरी ओर सात राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों ने पहली खुराक के लिए पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों में से 50 प्रतिशत से कम के टीकाकरण की सूचना दी है। इनमें लद्दाख, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, नगालैंड और पुडुचेरी शामिल हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002OHZW.jpg

 

दस राज्यों में पंजीकृत फ्रंटलाइन वर्कर्स में 50 प्रतिशत से अधिक को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई। ये राज्य दादर और नगर हवेली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003X16S.jpg

 

 

दस राज्यों जहां सबसे अधिक टीकाकरण दर्ज किया, वे हैं- गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, जम्मू और कश्मीर, बिहार, मध्य प्रदेश और केरल।

अब तक कुल 43 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कुल टीकाकरण का 0.0004 प्रतिशत है। अस्पताल में भर्ती होने वाले 43 लोगों में से 26 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 16 की मौत हो गई और एक का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अब तक कुल 37 लोगों की मौत दर्ज की गई है। यह कुल कोविड-19 टीकाकरण का 0.0003 प्रतिशत है। 37 में से 16 व्यक्तियों की मौत अस्पताल में हुई है, जबकि 21 की मौत अस्पताल के बाहर हुई है।

गंभीर/ प्रतिकूल असर के एईएफआई/मौत के किसी भी मामले में अब तक टीकाकरण को जिम्मेदार नहीं बताया गया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान, मौत के तीन नए मामले दर्ज किए गए हैं। केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली एक 51 वर्षीय महिला की टीकाकरण के 4 दिन बाद मौत हो गयी। पोस्टमार्टम से पता चला है कि मौत का कारण इंट्राक्रानियल रक्तस्राव है।

कर्नाटक के चिकबल्लापुर में टीकाकरण के 9 दिनों के बाद मायोकार्डिअल संक्रमण के चलते 56 वर्षीय एक पुरुष की मृत्यु हो गई। परिवार की मर्जी के चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। मणिपुर के विष्णु-पुर की निवासी एक 44 वर्षीय महिला की मृत्यु टीकाकरण के 7 दिनों के बाद हो गई। पोस्टमार्टम के विवरण का इंतजार है।

****

 

एमजी/एएम/डीवी



(Release ID: 1699744) Visitor Counter : 257


Read this release in: English , Urdu , Manipuri