वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
जनवरी, 2021 में भारत का थोक मूल्य सूचकांक
Posted On:
15 FEB 2021 12:02PM by PIB Delhi
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के आर्थिक सलाहकार के कार्यालय ने जनवरी, 2021 (अनंतिम) और नवंबर 2020 (अंतिम) के लिए थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) जारी किए हैं। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के अनंतिम आंकड़े देश भर में चयनित विनिर्माण इकाइयों से प्राप्त आंकड़ों के साथ संकलित किए जाते हैं और हर महीने की 14 तारीख (या अगले कार्य दिवस) को जारी किए जाते हैं। 10 सप्ताह के बाद, सूचकांक को अंतिम रूप दिया गया और अंतिम आंकड़े जारी किए गए हैं।
मुद्रास्फीति
वार्षिक थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति की वार्षिक दर जनवरी, 2021 के दौरान (जनवरी, 2020 की तुलना में) 2.03 प्रतिशत (अनंतिम) रही, जबकि इससे पिछले साल इसी महीने यह 3.52 प्रतिशत थी।
सभी जिंस/प्रमुख समूह
|
भारांक (%)
|
नवंबर-20 (एफ)
|
दिसंबर-20 (पी)
|
जनवरी-21 (पी)
|
सूचकांक
|
मुद्रास्फीति
|
सूचकांक
|
मुद्रास्फीति
|
सूचकांक
|
मुद्रास्फीति
|
सभी जिंस
|
100.0
|
125.1
|
2.29
|
124.5
|
1.22
|
125.9
|
2.03
|
I. प्राथमिक वस्तुएं
|
22.6
|
152.8
|
3.80
|
146.5
|
-1.61
|
143.9
|
-2.24
|
II.ईंधन और बिजली
|
13.2
|
94.2
|
-7.01
|
94.2
|
-8.72
|
99.7
|
-4.78
|
III. विनिर्मित उत्पाद
|
64.2
|
121.6
|
3.23
|
123.0
|
4.24
|
124.9
|
5.13
|
खाद्य सूचकांक
|
24.4
|
159.7
|
4.79
|
154.4
|
0.92
|
151.8
|
-0.26
|
नोट: पी: अनंतिम, एफ: अंतिम, * पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में गणना की गई मुद्रास्फीति की वार्षिक दर
विभिन्न जिंस समूहों के सूचकांक में कुछ उतार-चढ़ाव इस प्रकार रहे :-
प्राथमिक वस्तुएं (भारांक 22.62 प्रतिशत)
इस प्रमुख समूह का सूचकांक जनवरी, 2021 के दौरान 1.77% प्रतिशत घटकर 143.9 अंक (अनंतिम) रहा जो दिसंबर 2020 में 146.5 (अनंतिम) था। दिसंबर, 2020 की तुलना में जनवरी, 2021 में कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस (9.48%), खनिज (2.67%) में बढ़ोत्तरी हुई। दिसंबर, 2020 की तुलना में जनवरी, 2021 में गैर खाद्य लेखों की कीमतों में (-4.85%) और खाद्य लेखों (-2.99%) की कीमत में गिरावट दर्ज की गई।
ईंधन और बिजली (भारित 13.15%)
इस प्रमुख समूह का सूचकांक दिसंबर 2020 के दौरान 94.2 अंक (अंनतिम) था, जो बढ़कर (1.40 प्रतिशत) जनवरी 2021 में 99.7 अंक (अनंतिम) हो गया। दिसंबर, 2020 की तुलना में जनवरी 2020 में बिजली की कीमतें (11.49%) और खनिज तेल (5.55%) की कीमतें बढ़ गईं। कोयले की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विनिर्मित उत्पाद (भारांक 64.23%)
प्रमुख समूह के दिसंबर 2020 के दौरान सूचकांक 123.0 प्रतिशत था, जो जनवरी 2021 में 1.54 प्रतिशत बढ़कर 124.9 (अनंतिम) हो गया। विनिर्मित उत्पादों के 22 एनआईसी दो-अंकीय समूहों में से, 18 समूहों की कीमतों में दिसंबर 2020 की तुलना में जनवरी 2021 के दौरान बढ़ोत्तरी देखी गई जिनमें फर्नीचर निर्माण; अन्य परिवहन उपकरण; मोटर वाहन, ट्रेलर और सेमी-ट्रेलर; उपकरण और औजार; विद्युत उपकरण; कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक और ऑप्टिकल उत्पाद; मशीनरी और उपकरणों को छोड़कर, गढ़े हुए धातु उत्पाद; बुनियादी धातु; रबर और प्लास्टिक उत्पाद; फार्मास्यूटिकल्स, औषधीय रसायन और वनस्पति उत्पाद; रसायन और रासायनिक उत्पाद; कागज और कागज उत्पाद; लकड़ी और लकड़ी और काग के उत्पाद; परिधान पहने; वस्त्र; तंबाकू उत्पाद; पेय शामिल हैं। वहीं इस अवधि के दौरान जिन 4 समूहों में गिरावट दर्ज की उनमें अन्य विनिर्माण का निर्माण; अन्य गैर-धातु खनिज उत्पाद; रिकॉर्ड किए गए मीडिया की छपाई और रि प्रोडक्शन; चमड़े और संबंधित उत्पाद आदि शामिल हैं।
डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक (भारित 24.38%)
खाद्य सूचकांक, जिसमें प्राथमिक वस्तु समूह की 'खाद्य वस्तुएं' और निर्मित उत्पाद समूह के 'खाद्य उत्पाद' शामिल हैं, इनका यह सचूकांक जो दिसंबर 2020 में 154.4 था जनवरी 2021 में घटकर 151.8 हो गया। उधर, डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर जो दिसंबर में 0.92 प्रतिशत थी घटकर जनवरी, 2021 में -0.26 % हो गई।
नवंबर, 2020 के महीने के लिए अंतिम सूचकांक (आधार वर्ष: 2011-12 = 100)
नवंबर, 2020 के लिए अंतिम थोक मूल्य सूचकांक और 'सभी वस्तुओं' के लिए मुद्रास्फीति की दर (आधार: 2011-12 = 100) अनंतिम आंकड़ा क्रमश: 125.1 और 2.29 % रहे।
नोट: 1. जनवरी, 2021 के लिए डब्ल्यूपीआई को 78 प्रतिशत की प्रतिक्रिया दर पर संकलित किया गया है, जबकि नवंबर, 2020 के लिए अंतिम आंकड़ा 92 प्रतिशत की भारित प्रतिक्रिया दर पर आधारित है। डब्ल्यूपीआई के ये अनंतिम आंकड़े डब्ल्यूपीआई की अंतिम संशोधन नीति के अनुसार संशोधित होंगे।
2. मूल्य डेटा को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा संचालित वेब आधारित पोर्टल के माध्यम से देश भर में फैले चयनित संस्थागत स्रोतों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों से एकत्र किया जाता है।
नोट- जनवरी, 2021 में थोक मूल्य सूचकांक तथा महंगाई दर से जुड़ी विस्तृत जानकारी के बारे में अंग्रेजी के अनुलग्नक पर क्लिक करें।
***
एमजी/एएम/केजे
(Release ID: 1698205)
Visitor Counter : 494