कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आज़ाद और इस सदन में जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना कार्यकाल पूरा करने जा रहे अन्य सदस्यों के सम्मान में भोज का आयोजन किया

प्रविष्टि तिथि: 10 FEB 2021 9:33PM by PIB Delhi

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में अपने निवास पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आज़ाद और इस सदन में जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना कार्यकाल पूरा करने जा रहे अन्य सदस्यों के लिए विदाई भोज का आयोजन किया।

गुलाम नबी आजाद के अलावा राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा करने जा रहे शमशेर सिंह मन्हास और मीर मोहम्मद फयाज के साथ ही इस अवसर पर राज्यसभा के सदस्य एंव केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, गृह राज्य मंत्री और जम्मू कश्मीर मामलों के प्रभारी किशन रेड्डी तथा जम्मू से लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा भी मौजूद थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001NS1S.jpg

राज्यसभा में जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी सदस्यों का छह साल का कार्यकाल संसद के इस सत्र में पूरा होने वाला है और जबतक चुनाव के बाद नई विधानसभा का गठन नहीं हो जाता तब तक उच्च सदन में जम्मू कश्मीर से कोई प्रतिनिधित्व नहीं होगा। 

सम्मान भोज के अवसर पर गुलाम नबी आज़ाद ने 1980 से संसद के साथ लंबे समय तक जुड़े रहने तथा जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में अपने अनुभवों और डोडा जिले के ब्लॉक भलेसा से एक राजनीतिज्ञ के रुप में शुरु किए गए अपने सफर को भी याद किया।

डॉ. जितेन्द्र सिंह का जिक्र करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि वह हमेशा उन्हें अपने छोटा भाई मानते आए हैं। उन्होंने कहा कि वे दोनों ही डोडा जिले से हैं और इसलिए उनके बीच एक अलग और खास तरह का जुड़ाव रहा है। उन्होंने डोडा में शुरू की गई कुछ विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ मिलकर इन जगहों का दौरा करने और इन परियोजनाओं के शीघ्र और प्रभावी कार्यान्वयन के लिए केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के साथ चर्चा करने की पेशकश की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002IDZB.jpg

शमशेर सिंह मन्हास ने राज्यसभा में अपने छह साल के कार्यकाल के अनुभवों को याद किया जबकि मीर फैयाज़ ने राज्यसभा से विदा हो रहे जम्मू कश्मीर के सांसदों के सम्मान में निजी तौर पर भोज का आयोजन करने के लिए डॉ. जितेन्द्र सिंह की सराहना की।

श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि आजाद एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने अपने गृह राज्य ओडिशा के लोगों सहित सभी राजनीतिक दलों का सम्मान अर्जित किया। उन्होंने बताया कि श्री आजाद ओडिशा में कांग्रेस के महासचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं। श्री किशन रेड्डी ने उन दिनों को याद किया जब आजाद कांग्रेस के दक्षिणी राज्यों के प्रभारी थे।

 

एमजी/ एएम /एमएस/ डीसी


(रिलीज़ आईडी: 1696997) आगंतुक पटल : 287
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi