श्रम और रोजगार मंत्रालय
कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या - दिसंबर, 2020
प्रविष्टि तिथि:
20 JAN 2021 5:33PM by PIB Delhi
दिसंबर, 2020 महीने के लिए कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या (आधार: 1986-87 = 100), 13 अंक गिरकर 1047 (एक हजार सैंतालीस) और 12 अंक गिरकर 1053 (एक हजार तिरपन) अंक पर पहुंच गया है। कृषि श्रमिकों और ग्रामीण मजदूरों के सामान्य सूचकांक में गिरावट के लिए प्रमुख योगदान भोजन से (-) 14.40 अंक और (-) 13.73 अंक का, मुख्य रूप दाल, प्याज, आलू, फूलगोभी, बैगन आदि की कीमतों में गिरावट के कारण था।
विभिन्न राज्यों के सूचकांक में में भिन्नता है। कृषि मजदूरों के मामले में, इसने 18 राज्यों में 1 से 20 अंक की कमी और 2 राज्यों में 1 से 2 अंक की वृद्धि दर्ज की। 1253 अंकों के साथ तमिलनाडु राज्य सूचकांक तालिका में सबसे ऊपर है, जबकि 823 अंकों के साथ हिमाचल प्रदेश राज्य सबसे नीचे है।
ग्रामीण मजदूरों के मामले में, इसने 18 राज्यों में 1 से 20 अंक की कमी और 2 राज्यों में 1 से 3 अंक की वृद्धि दर्ज की। 1236 अंकों के साथ तमिलनाडु राज्य सबसे ऊपर रहा जबकि 870 अंकों के साथ बिहार राज्य सबसे नीचे रहा।
राज्यों के बीच, कृषि मजदूरों और ग्रामीण मजदूरों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या में अधिकतम कमी गुजरात राज्य और पश्चिम बंगाल राज्य (-20 अंक प्रत्येक) क्रमशः गुड, प्याज, मिर्च हरी, सब्जियों की कीमतों में गिरावट के कारण हुआ था। इसके विपरीत फल आदि, कृषि मजदूरों और ग्रामीण मजदूरों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या में अधिकतम वृद्धि क्रमशः मेघालय राज्य (+2 अंक और +3 अंक) मुख्य रूप से दालों, सरसों के तेल मछली सूखी, सब्जियां और फल, जलाऊ लकड़ी, प्लास्टिक के जूते और बस का किराया आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण अनुभव की गई।
सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल के आधार पर मुद्रास्फीति की दर को इंगित करते हुए दिसंबर, 2020 में घटकर 3.25% और 3.34% क्रमशः नवंबर, 2020 में 6.00% और 5.86% क्रमशः हो गया। । सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल के खाद्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति -आरएल दिसंबर, 2020 में क्रमशः (+) 2.97% और (+) 2.96% है।


अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या (सामान्य और समूह-वार)
|
समूह
|
कृषि श्रमिक
|
ग्रामीण श्रमिक
|
|
|
नवंबर, 2020
|
दिसंबर, 2020
|
नवंबर, 2020
|
दिसंबर, 2020
|
|
सामान्य सूचकांक
|
1060
|
1047
|
1065
|
1053
|
|
भोजन
|
1025
|
1005
|
1031
|
1010
|
|
पान, सुपाडी, आदि
|
1724
|
1738
|
1735
|
1749
|
|
ईंधन और बिजली
|
1097
|
1099
|
1092
|
1094
|
|
वस्त्र, बिस्तर और जूते-चप्प्पल
|
1019
|
1025
|
1041
|
1045
|
|
विविध
|
1058
|
1068
|
1062
|
1071
|


नवीनतम सूचकांक के बारे में श्रम और रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संतोष गंगवार ने कहा, "सीपीआई-एएल और आरएल आधारित मुद्रास्फीति 3.25% और 3.34% तक गिर गई है जो मुख्य रूप से दाल, प्याज, आलू, फूलगोभी, बैगन आदि की कीमतों में गिरावट के कारण हुई है।
श्रम ब्यूरो के महानिदेशक श्री डीपीएस नेगी ने सूचकांक जारी करते हुए कहा कि मुद्रास्फीति में गिरावट ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले लाखों मजदूरों को राहत देगी क्योंकि इससे उनकी जेब पर कम बोझ पड़ेगा।
जनवरी, 2021 महीने के लिए कृषि मजदूरों और ग्रामीण मजदूरों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 19 फरवरी, 2021 को जारी किया जाएगा।
****
एमजी/एएम/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1690905)
आगंतुक पटल : 171