संस्कृति मंत्रालय
इस वर्ष नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में कला प्रेमियों के लिए शीघ्र हीकई रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा
नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट अपने लॉन और गैलरी स्थलों को कल से हर शनिवार और रविवार दो घंटे के लिए निशुल्क सार्वजनिक भ्रमण के लिए खोलेगा
प्रविष्टि तिथि:
01 JAN 2021 6:50PM by PIB Delhi
नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट अपने लॉन और गैलरी स्थलों को कल से हर शनिवार और रविवार दो घंटे के लिए निशुल्क सार्वजनिक भ्रमण के लिए खोलकर आमजन के लिए अपने संग्रहालयों के अनुभव को अविस्मरणीय बनाने जा रहा है है। यह सुविधा हर सप्ताहांत पर दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे के दौरान लोगों के भ्रमण के लिए निशुल्क होगी। एनजीएमए में इस दौरान विशेष कार्यक्रमों जैसे क्यूरेटेड शो, कला और फोटोग्राफी सत्र, फिल्म स्क्रीनिंग, कविता, संगीत, नृत्य, और थिएटर प्रदर्शन एवं कार्यशालाओं के साथ-साथ दोपहर के बाद एक शाम प्रसिद्ध कलाकारों, कवियों और लेखकों के साथ रखते हुए विभिन्न कलात्मक गतिविधियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कल यानि 2 जनवरी को सम्मानीय अतिथि के रूप मेंप्रतिष्ठित कलाकार श्री जतिन दास स्केचिंग क्लब का उद्घाटन करेंगे।
वर्ष 2021के एनजीएमए के इतिहास में एक विशेष वर्ष होने की उम्मीद है। इस वर्ष के शुभारंभ से हीविविध रंगों में प्रदर्शनियों की गतिविधियाँ पर अधिक बल दिया गया है। इन विशेष कला प्रस्तुतियों मेंनंदलाल बोस का शानदारएयर इंडिया संग्रह और आधुनिक भारतीय कला के खजाने के रूप मेंरामकिंकर बैज और अमृता शेरगिल कीतंत्र कला का प्रदर्शन शामिल हैं। इन प्रदर्शनियों का आयोजन दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में किया जाएगा। कोलकाता में लगभग सौ युवा कलाकारों का सामूहिक प्रदर्शन किया जाएगा। लाल किला भी एक अद्वितीय कला स्थल के रूप में शामिल होगा जो पारंपरिक और समकालीन कलाकारों द्वारा कलात्मक अभिव्यक्तियों के सह-निर्माण को प्रदर्शित किया जाएगा। लाल किले के अनुभव को श्रीनगर में दोहराया जाएगा और एक अन्य विशाल कार्यशाला और प्रदर्शनी की प्रस्तुति की योजना बनाई गई है।
इसके अलावा, लिविंग आर्ट दिग्गजों का दृश्यप्रलेखन, एक आर्ट पत्रिका, एक जीवंत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सृजन, एक आर्ट कैफ़े, के साथ-साथ एक विश्व स्तरीयम्यूज़ियम शॉप का निर्माण, एक अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शोजैसी योजनाओं का कार्यान्वयन भी विभिन्न चरणों में किया जाना हैं।

***
एमजी/एएम/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1690084)
आगंतुक पटल : 221