संस्‍कृति मंत्रालय

संस्कृति मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जबलपुर में दो खुदाई स्थलों का उद्घाटन किया

प्रविष्टि तिथि: 16 JAN 2021 8:29PM by PIB Delhi

संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में कर्णबेल त्रिपुरी (स्थल 1) और तेवर (स्थल 2) पर खनन स्थलों का उद्घाटन किया। समारोह के दौरान मंत्री ने पारंपरिक पूजा में भाग लिया और एक पेड़ भी लगाया।

 

मंत्री ने कर्णबेल त्रिपुरी का दौरा करते समय खेतों और ग्रामीणों के घरों में खुले में पड़े सभी पुरावशेषों के रखरखाव के लिए एक व्याख्या केंद्र का निर्माण करने की इच्छा जताई। इन स्थलों के दौरे के दौरान श्री पटेल ग्रामीणों के घर भी गए।

 

 

तेवर में स्थल 2 के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने प्राचीन बावड़ी के संरक्षण और खुदाई स्थल पर मूर्तियों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। यह हाल में बनाए गए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के जबलपुर सर्किल का मंत्री का पहला दौरा था। मंत्री ने एएसआई के जबलपुर सर्किल के कामकाज को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

 

 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के जबलपुर सर्किल को अगस्त 2020 में त्रिची, झांसी, मेरठ, हम्पी, रायगंज और राजकोट में नए सर्किल के साथ बनाया गया था।

 

यात्रा के दौरान जबलपुर सर्किल के सुप्रिंटेंडेंट पुरातत्वविद श्री सुजीत नयन और एएसआई के अन्‍य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 

****

 

एमजी/एएम/एसकेसी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1689332) आगंतुक पटल : 249
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri