रक्षा मंत्रालय

एयरो इंडिया-21 वेबिनार पर प्रेस ब्रीफ

Posted On: 16 DEC 2020 7:53PM by PIB Delhi

रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित द्विवार्षिक एयर शो एवं रक्षा प्रदर्शनी एयरो इंडिया-2021 का आयोजन 3 से 7 फरवरी 2021 के दौरान बेंगलूरु के येलहंका वायु सेना स्टेशन पर किया जाएगा। एयरो इंडिया एशिया का सबसे बड़ा एयर शो है। इसमें सैन्य एवं नागरिक उड्डयन, एयरोस्पेस, हवाई अड्डा बुनियादी ढांचा और रक्षा इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में काम करने वाली दुनिया की अग्रणी कंपनियां बड़ी तादाद में भाग लेती हैं। इस शो के दौरान हवाई प्रदर्शन के साथ-साथ एयरोस्पेस क्षेत्र के सैन्‍य प्लेटफॉर्म की प्रदर्शनी भी आ‍योजित की जाती है।

एयरो इंडिया की तैयारी के लिए 17 दिसंबर, 2020 से वेबिनारों की एक श्रृंखला शुरू की जाएगी। इन वेबिनारों का संचालन रक्षा क्षेत्र के दिग्‍गज करेंगे और ये समकालीन रक्षा एवं एयरोस्पेस विषयों पर आधारित होंगे। वेबिनारों का प्रसारण दुनिया भर में किया जाएगा।

वेबिनार के विषय रक्षा, एयरोस्पेस और सुरक्षा उद्योग के साथ-साथ शिक्षक एवं छात्र बिरादरी के लिए भी प्रासंगिक एवं शैक्षणिक रुचि के होंगे। वेबिनार की विस्‍तृत जानकारी, समय-सारणी, प्रत्येक सत्र में भाग लेने के लिए लिंक आदि का विवरण एयरो इंडिया- 2021 की वेबसाइट (https://aeroindia.gov.in/) पर उपलब्ध कराया जाएगा। वेबिनारों की लाइव स्ट्रीमिंग ट्विटर, यूट्यूब चैनल आदि पर भी की जाएगी। वेबिनार की रिकॉर्डिंग भी एयरो इंडिया- 2021 की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। वेबिनारों की समय-सारणी इस प्रकार है:

 

एयरो इंडिया- 2021 के वेबिनारों की अनंतिम समय-सारणी

 

क्रम संख्‍या

तिथि

संचालक संगठन/ वक्ता

विषय

  1.  

17 दिसंबर 2020 (0930 बजे से 1245 बजे आईएसटी)

डीडीपी / फिक्‍की

संयुक्त इंडो- मालदीव उच्च स्तरीय रक्षा सहयोग

  1.  

18 दिसंबर 2020 (0900 बजे से 1130 बजे आईएसटी)

भारतीय सेना और सीईएनजेओडब्‍ल्‍यूएस

हिंद महासागर में बदलती परिस्थिति

  1.  

6 जनवरी 2021

एसआईडीएम:

श्री जेडी पाटिल, एलऐंडटी और एसआईडीएम के अध्‍यक्ष

भारत: रक्षा विनिर्माण एवं निर्यात का उभरता केंद्र

  1.  

7 जनवरी 2021

एमओसीए

विमान विनिर्माण में भारत को आत्‍मनिर्भर (आत्‍मनिर्भर भारत) बनाना

  1.  

13 जनवरी 2021

भारत शक्ति,

संचालक: श्री नितिन गोखले

दुनिया के आम लोगों की सुरक्षा के लिए आईओआर देशों की रक्षा क्षमताओं का सुदृढीकरण

  1.  

18 जनवरी 2021

डीडीपी

एयरो इंडिया 21 की मुख्‍य बिंदु

हालिया नीतिगत पहल

  1.  

21 जनवरी 2021

डीआरडीओ के चेयरमैन

‘आत्‍मनिर्भर भारत’

  1.  

दिसंबर 2020 / जनवरी 2021

फिक्‍की और एसआईडीएम के साथ डीडीपी

कंट्री वेबिनार्स

दिसंबर 2020 / जनवरी 2021 में निर्धारित कंट्री वेबिनारों की श्रृंखला

 

*****

 

एमजी/एएम/एसकेसी/डीसी



(Release ID: 1681398) Visitor Counter : 353


Read this release in: English , Urdu , Kannada