रक्षा मंत्रालय

भारतीय नौसेना ने कमांडर निशांत सिंह को अंतिम विदाई दी

Posted On: 11 DEC 2020 9:34PM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना के लड़ाकू पायलट कमांडर निशांत सिंह को 11 दिसंबर, 2020 को गोवा में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। कमांडर निशांत 26 नवंबर, 2020 को गोवा में हुई मिग-29 के दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनकी पत्नी श्रीमती नायाब रंधावा ने स्क्वाड्रन के कमान अधिकारी से तिरंगा एवं अपने पति की वर्दी प्राप्त की।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix1RULH.jpeg

एक नौसेना अधिकारी के पुत्र कमांडर निशांत एक क्वालीफायड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर थे, जो किरण, हॉक तथा मिग-29के लड़ाकू विमान में कुशल थे। भारतीय नौसेना ने कमांडर निशांत के रूप में अपना एक सर्वाधिक कुशल एविएटर खो दिया, क्योंकि उन्होंने अमेरिकी नौसेना के साथ भी एडवांस्ड स्ट्राइक प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

वह एक योग्य पर्वतारोही तथा एक कुशल नाविक भी थे। 

***

एमजी/एएम/एसकेजे/एमएस



(Release ID: 1680184) Visitor Counter : 140


Read this release in: English , Urdu , Manipuri