|
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके नजदीक में एक चक्रवाती परिसंचरण का दवाब बन रहा है
राजस्थान में बिजली गरजने और आंधी चलने के साथ तेज बारिश हो सकती है 05 सितंबर, 2020 को पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गरजने के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है 05 सितंबर, 2020 को विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बिजली गरजने के साथ अत्य़धिक भारी बारिश होने की संभावना है राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में अगले 12 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं।
प्रविष्टि तिथि:
05 SEP 2020 7:37PM by PIB Delhi
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केन्द्र/ क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र, नई दिल्ली के अनुसार :
महत्वपूर्ण मौसम संबंधी प्रभाव (05 सितंबर, 2020):
- मानसून गर्त समुद्र तल से अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में स्थित है।
- एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों में बढ़ रहा है और दूसरा उत्तर पश्चिमी राजस्थान में निचले क्षोभमंडल स्तरों की तरफ बढ़ रहा है
इसके प्रभाव में;
- राजस्थान में गरज के साथ हल्की आंधी और बिजली गिरने के साथ तेज बारिश हो सकती है
- 05 सितंबर, 2020 को पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर बिजली कड़कने के साथ छिटपुर बारिश हो सकती है।
- एकचक्रवातीपरिसंचरणदक्षिण-पूर्वऔरनिकटवर्तीअरबसागरकेनिचलेऔरमध्यट्रोपोस्फ़ेरिक स्तरों पर बना हुआ है और एक पूर्व-पश्चिम क्षेत्र निचले ट्रोपोस्फ़ेरिक स्तरों पर प्रायद्वीपीय भारत में लगभग 10 ° अक्षांश के साथ आगे बढ़ रहा है।
इसके प्रभाव में:
- 3-4 दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत में व्यापक रूप से भारी बिजली गिरने और आंधी चलने के साथ अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।
- 05 सितंबर, 2020 को विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज और बिजली कड़कने तथा आंधी तूफान चलने के साथ अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।
- राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकलमें अगले 12 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं।
भविष्यवाणी:
|
05 सितंबर (दिन 1):
♦छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल में अलग-थलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। राजस्थान, विदर्भ, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग- अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
♦ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, दक्षिण गुजरात राज्य, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश , असम और मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण तथा गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल तथा केरल एवं माहे में में अलग- अलग स्थानों पर आंधी तूफान और बिजली गरजने के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
♦ दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर तेज हवा (गति 45-55 किमी प्रति घंटे तक) और दक्षिण-पूर्व अरब सागर तथा मालदीव क्षेत्र के में हवा (गति 45-55 किमी प्रति घंटे तक) चल सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।
|
|
06 सितंबर (दिन 2):
♦उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
♦ पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश तथा यनम, तेलंगाना, कर्नाटक एवं तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर आंधी तूफाने और बिजली गरजने की संभावना है।
♦ दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर तेज हवा (गति 45-55 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है और केरल- लक्षद्वीप के साथ कोमोरिन और मन्नार की खाड़ी क्षेत्र के साथ साथ दक्षिण-पूर्व अरब सागर तथा मालदीव क्षेत्र में हवा (गति 45-55 किमी प्रति घंटा) चल सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।
|
|
07 सितंबर (दिन 3):
♦उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग- अलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम और मेघालय, तेलंगाना, तटीय और उत्तर कर्नाटक और केरल तथा माहे में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
♦पूर्वमध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तेलंगाना में अलग- अलग स्थानों पर आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
♦दक्षिण-पश्चिमअरबसागरकेऊपरतेजहवा (गति45-55 किमी प्रति घंटे तक) और दक्षिण-पूर्व अरब सागर में और केरल-लक्षद्वीप क्षेत्र के में हवाएं (45-55 किमी प्रति घंटे तक) चलने की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इन इलाकों में ना जाएं।
|
|
08 सितंबर (दिन 4):
♦पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा तटीय कर्नाटक और केरल तथा माहे में अलग - अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
♦बिहार, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना एवं रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर आंधी तूफान आने के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
♦दक्षिण पश्चिम अरब सागर और कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी में तेज हवा (गति 45-55 किमी प्रति घंटा तक) के साथ-साथ दक्षिण पूर्व अरब सागर और कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी में तेज हवा (गति 45-55 किमी प्रति घंटे तक पहुँचती है) चलने की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।
|
|
कृपया स्थान विशेष मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम ऐप (MAUSAM APP), एग्रोमेट निर्देशिका के लिए मेघदूत एप (MEGHDOOT APP) तथा बिजली गिरने संबंधी चेतावनी के लिए दामिनी ऐप (DAMINI APP)डाउनलोड करें।
|
|
09 सितंबर (दिन 5):
♦पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
♦बिहार, झारखंड, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना तथा रायलसीमा पर अलग-अलग स्थानों पर आंधी तूफान आने और बिजली गिरने की संभावना है।
♦दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में तेज हवा (गति 45-55 किमी प्रति घंटे तक) चलने के साथ-साथ कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी में हवा (45-55 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की गति) चलने की बहुत संभावना है।। मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।
|


ज्यादा जानकारी और अनुमान के लिए आईएमडी, नई दिल्ली की वेबसाइट पर जाएं : http:// www.imd.gov.in/ pages/allindiawxfcbulletin.php
जिला स्तर पर चेतावनी के लिए राज्य स्तर पर आईएमडी के मौसम विज्ञान केन्द्रों/क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्रों की वेबसाइट पर जाएं।
एमजी/एएम/केजे
(रिलीज़ आईडी: 1651742)
|