पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

पूर्व-मध्‍य अरब सागर में चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' : उत्तर महाराष्ट्र से दक्षिण गुजरात के तटवर्ती क्षेत्रों के लिए चक्रवात की चेतावनी: ऑरेंज मैसेज


अगले 12 घंटों के दौरान गंभीर चक्रवाती तूफान की तीव्रता बढ़ने की संभावना है

03 जून की दोपहर तक अलीबाग (महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में) के करीब हरिहरेश्वर और दमन के बीच उत्‍तर-उत्‍तर पूर्व की ओर बढ़ने और उत्तर महाराष्ट्र और इससे सटे दक्षिणी गुजरात तट को पार करने की संभावना है

100 से 110 किमी प्रति घंटे हवा की गति और 120 किमी प्रति घंटे के झोंके के साथ गंभीर चक्रवाती तूफान

Posted On: 02 JUN 2020 8:57PM by PIB Delhi

      भारत मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र/ क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्र/ चक्रवात चेतावनी प्रभाग के अनुसार:

      पूर्व-मध्‍य अरब सागर के ऊपर स्थित चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' पिछले 06 घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर चला गया और आज 02 जून, 2020 को 1730 बजे आईएसटी पर पणजी (गोवा) से लगभग 280 किमी पश्चिम- उत्‍तर पश्चिम, मुंबई (महाराष्ट्र) से 350 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, अलीबाग (महाराष्ट्र) से 300 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और सूरत (गुजरात) से 560 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में 16.3 ° उत्‍तरी अक्षांश और 71.3 ° पूर्वी देशांतर के समीप पूर्व मध्‍य के ऊपर केंद्रित रहा।

      इसके अगले 12 घंटों के दौरान एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। साथ ही इसे 03 जून की दोपहर के दौरान 100 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और 120 किमी प्रति घंटे के झोंके के साथ एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में उत्तर- उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और अलीबाग (रायगढ़ जिला, महाराष्ट्र) के करीब उत्तर महाराष्ट्र को पार करने और हरिहरेश्वर एवं दमन के बीच दक्षिण गुजरात तट को पार करने की संभावना है।

 

 

इस चक्रवाती तूफान का पूर्वानुमान और तीव्रता के विवरण नीचे तालिका में दिए गए हैं:

 

दिन/समय (आईएसटी)

स्थिति

(अक्षांश 0 उत्‍त्‍र/ देशांतर 0 पूर्व)

सतह पर हवा की गति (किलोमीटर प्रति घंटा)

चक्रवात की श्रेणी

02.06.20/1730

16.3/71.3

70-80 और झोंका 90

चक्रवाती तूफान

02.06.20/2330

17.0/71.5

80-90 और झोंका 100

चक्रवाती तूफान

03.06.20/0530

17.7/72.0

90-100 और झोंका 110

गंभीर चक्रवाती तूफान

03.06.20/1130

18.5/72.7

100-110 और झोंका 120

गंभीर चक्रवाती तूफान

03.06.20/1730

19.2/73.3

90-100 और झोंका 110

गंभीर चक्रवाती तूफान

04.06.20/0530

20.6/74.5

50-60 और झोंका 70

गहरा दबाव  

04.06.20/1730

22.0/75.7

30-40 और झोंका 50

दबाव 

 

चेतावनी:

 

  1. वर्षा:

 

  • अगले 12 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। अगले 12 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
  • 3 जून को उत्तरी कोंकण (मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ जिले) और उत्तर मध्य महाराष्‍ट्र में अलग-अलग स्थानों पर अत्‍यधिक भारी वर्षा (24 घंटों में 20 सेमी या इससे अधिक) होने की संभावना है जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
  • 3 जून को दक्षिण कोंकण (रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों) और गोवा एवं दक्षिणी गुजरात क्षेत्र (वलसाड, नवसारी, डांग, दमन, दादरा और नागरवेली और सूरत जिलों) में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
  • 03 जून को पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

 

  1. हवा की चेतावनी

 

  • पूर्व-मध्‍य अरब सागर में तूफानी हवा की गति 70-80 किमी प्रति घंटा से 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। धीरे-धीरे इसकी रफ्तार बढ़ेगी और यह आज रात तक पूर्व मध्‍य अरब सागर से 80-90 किमी प्रति घंटे से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ दक्षिण महाराष्‍ट्र और गोवा के तटों से टकराएगी। उसके बाद यह 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और 120 किलोमीटर प्रति घंटे के झोंके के साथ पूर्व मध्‍य अरब सागर से महाराष्‍ट्र तट (रायगढ़, मुंबई, पालघर, ठाणे) से 03 जून सुबह को टकराएगी। वलसाड, गुजरात के नवसारी जिलों, दमन, दादरा और नागर हवेली और उत्तर-पूर्व अरब सागर, रत्नागिरी, महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिलों में 100 किमी प्रति घंटे के झोंके के साथ 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की आशंका है। जबकि 03 जून को दोपहर दक्षिण गुजरात के सूरत और भरूच जिलों में 70 किमी प्रति घंटे के झोंके के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
  • अगले 24 घंटों के दौरान पूर्व मध्‍य अरब सागर के साथ-साथ कर्नाटक और गोवा तटों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे के झोंके के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

 

  1. समुद्र की स्थिति

 

      पूर्व-मध्‍य अरब सागर के साथ-साथ महाराष्‍ट्र और गोवा तटों पर 3 जून शाम तक समुद्र की स्थिति ऊंची से बहुत ऊंची लहरें हो जाएगी। 03 जून को दक्षिण गुजरात तट के साथ-साथ उत्तर पूर्व अरब सागर में समुद्र की स्थिति बहुत ऊबड़-खाबड़ से ऊंची लहरें आने की संभावना है।

 

(iv) तूफान की चेतावनी:

 

      मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के निचले इलाकों में खगोलीय ज्‍वार से 1-2 मीटर ऊंचे तूफान आने की आशंका है। जबकि रत्‍नागिरि के जिले के निचले इलाकों में रत्नागिरि जिले में भूस्‍खलन के समय खगोलीय ज्‍वार से 0.5-1 मीटर ऊंचा तूफान आने की आशंका है

 

  1. मछुआरों को चेतावनीः

 

            मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 03 जून तक पूर्व मध्‍य एवं पूर्व उत्‍तर अरब सागर में और कर्नाटक गोवा महाराष्ट्र दक्षिण गुजरात तटों पर न उतरें।

 

  1. नुकसान की आशंका:

 

  • कच्‍चे मकानों/ झोपड़ियों को भारी नुकसान की आशंका। हवा छप्‍पड़ों को उड़ा सकती है और बिना जोड़ वाली धातु की चादरें उड़ सकती हैं।
  • बिजली और संचार लाइनों को नुकसान की आशंका।
  • कच्‍ची सड़कों को भारी नुकसान और पक्की सड़कों को कुछ नुकसान की आशंका। निचले मार्गों पर बाढ़ जैसी स्थिति दिख सकती है।
  • पेड़ की शाखाएं टूट सकती हैं और बड़े पेड़ उखड़ सकते हैं। केले और पपीते के पेड़ों को नुकसान होने की संभवना। पेड़ों की सूखी टहनियों को उड़ा सकती है हवा।
  • तटीय फसलों को भारी नुकसान की आशंका।
  • तटबंधों/ नमक के गढ्डों को नुकसान।

 

(vii) मछुआरों को चेतावनी और सलाह:

 

• मछली पकड़ने संबंधी गतिविधियों को पूरी तरह रोक दें।

• निचले इलाकों को खाली करने की सलाह।

• रेल और सड़क यातायात का विवेकपूर्ण संचालन।

• प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह।

• मोटर नौकाओं और छोटे जहाजों में आवागमन असुरक्षित।

 

 चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' 16.3° उत्‍तर/ 71.3° पूर्व

 

ईसीए- पूर्व मध्‍य अरब सागर

 

जिला स्‍तरीय चेतावनी

 

तूफान की चेतावनी

 

 

खगोलीय ज्वार से अधिक उफान की सूची:

 

 

 

 

मंडल/ तालुक

जिला

राज्‍य/ केंद्र शासित प्रदेश

आवास का निकटतम स्‍थान

* तूफान में तेजी

(मीटर)

* बाढ़ की अपेक्षित सीमा (किलोमीटर तक)

अलीबाग

रायगढ़

महाराष्‍ट्र

अलीबाग

0.5-1.5

1.4

पेन

रायगढ़

महाराष्‍ट्र

पेन

0.8-1.1

2.2

ठाणे

ग्रेटर मुंबई

महाराष्‍ट्र

ठाणे

0.5-1.1

0.34

डापोली

रत्‍न‍ागिरि

महाराष्‍ट्र

डापोली

0.5-0.8

0.1

गुहागर

रत्‍न‍ागिरि

महाराष्‍ट्र

गुहागर

0.5-0.6

0.22

वसाई

ठाणे

महाराष्‍ट्र

वसाई

0.5-0.6

1.11

 

****

 

एसजी/एएम/एसकेसी/एसके



(Release ID: 1629053) Visitor Counter : 178


Read this release in: English , Urdu , Tamil