सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय

मार्च, 2020 के लिए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक और उपयोग-आधारित सूचकांक के त्वरित अनुमान (आधार वर्ष 2011-12 = 100)

Posted On: 12 MAY 2020 5:32PM by PIB Delhi

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के त्वरित अनुमान हर माह की 12 तारीख (या पिछले कार्य दिवस) को छह सप्ताह के अंतराल के साथ जारी किए जाते हैं। इसका संकलन स्रोत एजेंसियों से प्राप्त आंकड़ों के साथ किया जाता है । वहीं, ये एजेंसियां उत्पादन करने वाले कारखानों/प्रतिष्ठानों से डेटा प्राप्त करती हैं। हालांकि, वैश्विक कोविड-19 महामारी और इसके परिणामस्वरूप मार्च, 2020 से ही लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन उपायों के कारण उत्पादक इकाइयों से डेटा का प्रवाह काफी प्रभावित हुआ। चूंकि इनमें से कुछ इकाइयों में संचालन अभी तक शुरू नहीं हुआ हैं, इसलिए वहां से जवाब मिलने की गति सामान्य से कम रही है। इसके परिणामस्वरूप  त्वरित अनुमानों में संशोधन होने की संभावना है और इसे आईआईपी की संशोधन नीति के अनुसार बाद की विज्ञप्तियों में शामिल किया जाएगा।

 

मार्च 2020 में  2011-12 के आधार वर्ष वाले औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) का त्वरित अनुमान 120.1 अंक रहा। मार्च 2020 में खनन, विनिर्माण और बिजली सेक्‍टरों के लिए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक क्रमशः 132.7, 114.8 और 149.2 अंक रहा है।

 

उपयोग-आधारित वर्गीकरण के अनुसार  मार्च 2020 में सूचकांक प्राथमिक वस्तुओं के लिए 135.6 अंक, पूंजीगत सामान के लिए 76.4 अंक, मध्‍यवर्ती वस्तुओं के लिए 125.8 अंक और बुनियादी ढांचागत/निर्माण वस्‍तुओं के लिए 118.4 अंक रहे हैं। इसके अलावा, टिकाऊ उपभोक्‍ता सामान और गैर-टिकाऊ उपभोक्‍ता सामान के लिए सूचकांक मार्च 2020 में क्रमशः 88.1 और 131.2 अंक रहे हैं।

 

मार्च 2020 के लिए आईआईपी के त्वरित अनुमानों को पेश करने के साथ-साथ  फरवरी 2020 के लिए सूचकांकों में प्रथम संशोधन किया गया है, जबकि दिसंबर 2019 के लिए सूचकांकों में अंतिम संशोधन किया गया है। स्रोत एजेंसियों से प्राप्त अद्यतन आंकड़ों को ध्‍यान में रखकर ही ये संशोधन किए गए हैं।

 

इस प्रेस विज्ञप्ति से जुड़ी सूचना मंत्रालय की वेबसाइट http://www.mospi.nic.in पर भी उपलब्ध है।

 

 

विवरण I: औद्योगिक उत्पादन सूचकांक क्षेत्रवार

 

(आधार वर्ष : 2011-12=100) 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

माह

       खनन

विनिर्माण

बिजली

सामान्‍य

(14.372472)

(77.63321)

(7.994318)

(100)

2018-19

2019-20

2018-19

2019-20

2018-19

2019-20

2018-19

2019-20

अप्रैल

102.6

107.8

123.1

126.2

153.7

162.9

122.6

126.5

 मई

107.6

110.1

130.1

135.8

164.7

176.9

129.6

135.4

 जून

104.9

106.5

128.6

129.0

159.9

173.6

127.7

129.3

 जुलाई

95.5

100.2

127.6

133.7

162.0

170.5

125.7

131.8

अगस्‍त

92.0

92.0

130.6

128.4

167.2

165.7

128.0

126.2

 सितंबर

94.5

86.4

131.6

126.0

162.9

158.7

128.8

122.9

अक्‍टूबर

108.2

99.5

133.9

126.3

166.0

145.8

132.8

124.0

नवंबर

110.6

112.7

126.8

130.6

147.3

139.9

126.1

128.8

दिसंबर

114.4

120.9

135.8

135.4

150.4

150.3

133.9

134.5

जनवरी

119.1

124.2

135.5

137.7

150.9

155.6

134.4

137.2

फरवरी

112.5

123.4

129.3

133.3

137.9

153.8

127.6

133.5

मार्च*

132.7

132.7

144.6

114.8

160.1

149.2

144.1

120.1

औसत

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अप्रैल-मार्च

107.9

109.7

131.5

129.8

156.9

158.6

130.1

129.2

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में वृद्धि दर

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मार्च*

0.8

0.0

3.1

-20.6

2.2

-6.8

2.7

-16.7

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अप्रैल-मार्च

2.9

1.7

3.9

-1.3

5.2

1.1

3.8

-0.7

 

 

 

 

 

 

 

 

 

*  मार्च 2020 के आंकड़े त्वरित अनुमान हैं।

 

 

 

 

 

 नोट : दिसंबर 2019 और फरवरी 2020 के सूचकांकों में अद्यतन (अपडेट) उत्पादन डेटा शामिल हैं।

 

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक से संबंधित विस्तृत विवरण जानने के लिए अंग्रेजी का अनुलग्नक यहां क्लिक करें

 

 

 

***

एएम/आरआरएस- 6571                  

              



(Release ID: 1623327) Visitor Counter : 594