वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

मार्च, 2020 में आठ कोर उद्योगों की वृद्धि दर

Posted On: 30 APR 2020 5:00PM by PIB Delhi

आठ कोर उद्योगों का संयुक्‍त सूचकांक मार्च 2020 में 137.0 अंक रहा, जो मार्च 2019 में दर्ज किए गए सूचकांक के मुकाबले 6.5 प्रतिशत कम है। दूसरे शब्‍दों में, मार्च 2020 में आठ कोर उद्योगों की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत ऋणात्‍मक रही है। वहीं, वर्ष 2019-20 की अप्रैल-मार्च अवधि के दौरान आठ कोर उद्योगों की संचयी उत्‍पादन वृद्धि दर 0.6 प्रतिशत आंकी गई।

औद्योगिक उत्‍पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल वस्तुओं के कुल भारांक (वेटेज) का 40.27 प्रतिशत हिस्सा आठ कोर उद्योगों में ही निहित होता है। आठ कोर उद्योगों के सूचकांक (आधार वर्ष: 2011-12 =100) का सार अनुलग्‍नक में दिया गया है।

कोयला

मार्च, 2020 में कोयला उत्‍पादन (भारांक: 10.33%) मार्च, 2019 के मुकाबले 4.0 प्रतिशत बढ़ गया। वर्ष 2019-20 की अप्रैल-मार्च अवधि के दौरान कोयला उत्‍पादन की वृद्धि दर पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 0.5 प्रतिशत कम रही। 

कच्‍चा तेल

मार्च, 2020 के दौरान कच्‍चे तेल का उत्‍पादन (भारांक: 8.98%) मार्च, 2019 की तुलना में 5.5 प्रतिशत गिर गया। वर्ष 2019-20 की अप्रैल-मार्च अवधि के दौरान कच्‍चे तेल का उत्‍पादन बीते वित्‍त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 5.9 प्रतिशत कम रहा।

प्राकृतिक गैस

मार्च, 2020 में प्राकृतिक गैस का उत्‍पादन (भारांक: 6.88%) मार्च, 2019 के मुकाबले 15.2 प्रतिशत गिर गया। वर्ष 2019-20 की अप्रैल-मार्च अवधि के दौरान प्राकृतिक गैस का उत्‍पादन पिछले वित्‍त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 5.7 प्रतिशत घट गया।

रिफाइनरी उत्‍पाद

पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्‍पादों का उत्‍पादन (भारांक: 28.04%) मार्च, 2020 में 0.5 प्रतिशत घट गया। वहीं, वर्ष 2019-20 की अप्रैल-मार्च अवधि के दौरान पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्‍पादों का उत्‍पादन पिछले वित्‍त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 0.2 प्रतिशत अधिक रहा।

उर्वरक

मार्च, 2020 के दौरान उर्वरक उत्‍पादन (भारांक: 2.63%) 11.9 प्रतिशत घट गया। उधर, वर्ष 2019-20 की अप्रैल-मार्च अवधि के दौरान उर्वरक उत्‍पादन बीते वित्‍त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2.7 प्रतिशत अधिक रहा।

इस्‍पात

मार्च, 2020 में इस्‍पात उत्‍पादन (भारांक: 17.92%) 13.0 प्रतिशत घट गया। वर्ष 2019-20 की अप्रैल-मार्च अवधि के दौरान इस्‍पात उत्‍पादन पिछले वित्‍त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 4.2 प्रतिशत ज्‍यादा रहा।

सीमेंट

मार्च, 2020 के दौरान सीमेंट उत्‍पादन (भारांक: 5.37%) मार्च, 2019 के मुकाबले 24.7 प्रतिशत घट गया। वर्ष 2019-20 की अप्रैल-मार्च अवधि के दौरान सीमेंट उत्‍पादन बीते वित्‍त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.8 प्रतिशत कम रहा।

बिजली

मार्च, 2020 के दौरान बिजली उत्‍पादन (भारांक: 19.85%) मार्च, 2019 के मुकाबले 7.2 प्रतिशत घट गया। वर्ष 2019-20 की अप्रैल-मार्च अवधि के दौरान बिजली उत्‍पादन पिछले वित्‍त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 1.0 प्रतिशत अधिक रहा।

 

नोट 1: जनवरी 2020, फरवरी 2020 और मार्च, 2020 के आंकड़े अनंतिम हैं।

नोट 2: अप्रैल, 2014 से ही बिजली उत्पादन के आंकड़ों में नवीकरणीय अथवा अक्षय स्रोतों से प्राप्त बिजली को भी शामिल किया जा रहा है।

नोट 3: ऊपर दिए गए उद्योग-वार भारांक दरअसल आईआईपी से प्राप्त अलग-अलग उद्योग भारांक हैं और इसे 100 के बराबर आईसीआई के संयुक्त भारांक में समानुपातिक आधार पर बढ़ाकर दिखाया गया है।

नोट 4: मार्च 2019 से ही तैयार इस्पात के उत्‍पादन के अंतर्गत ‘कोल्ड रोल्ड (सीआर) क्‍वायल्‍स’ मद के तहत हॉट रोल्ड पिकल्‍ड एंड ऑयल्‍ड (एचआरपीओ) नामक एक नए स्टील उत्पाद को भी शामिल किया जा रहा है।

नोट 5: अप्रैल 2020 के लिए सूचकांक शुक्रवार, 29 मई, 2020 को जारी किया जाएगा।

 

 

Annexure

Performance of Eight Core Industries

Yearly Index & Growth Rate

Base Year: 2011-12=100

 

Index

Sector

Weight

2013-14

2014-15

2015-16

2016-17

2017-18

2018-19

2019-20

Coal

10.3335

104.2

112.6

118.0

121.8

124.9

134.1

133.5

Crude Oil

8.9833

99.2

98.4

97.0

94.5

93.7

89.8

84.5

Natural Gas

6.8768

74.5

70.5

67.2

66.5

68.4

69.0

65.1

Refinery Products

28.0376

108.6

108.8

114.1

119.7

125.2

129.1

129.4

Fertilizers

2.6276

98.1

99.4

106.4

106.6

106.6

107.0

109.8

Steel

17.9166

115.8

121.7

120.2

133.1

140.5

147.7

153.9

Cement

5.3720

111.5

118.1

123.5

122.0

129.7

147.0

145.7

Electricity

19.8530

110.3

126.6

133.8

141.6

149.2

156.9

158.5

Overall Index

100.0000

106.5

111.7

115.1

120.5

125.7

131.2

131.9

 

Growth Rates(in per cent)

Sector

Weight

2013-14

2014-15

2015-16

2016-17

2017-18

2018-19

2019-20

Coal

10.3335

1.0

8.0

4.8

3.2

2.6

7.4

-0.5

Crude Oil

8.9833

-0.2

-0.9

-1.4

-2.5

-0.9

-4.1

-5.9

Natural Gas

6.8768

-12.9

-5.3

-4.7

-1.0

2.9

0.8

-5.7

Refinery Products

28.0376

1.4

0.2

4.9

4.9

4.6

3.1

0.2

Fertilizers

2.6276

1.5

1.3

7.0

0.2

0.03

0.3

2.7

Steel

17.9166

7.3

5.1

-1.3

10.7

5.6

5.1

4.2

Cement

5.3720

3.7

5.9

4.6

-1.2

6.3

13.3

-0.8

Electricity

19.8530

6.1

14.8

5.7

5.8

5.3

5.2

1.0

Overall Index

100.0000

2.6

4.9

3.0

4.8

4.3

4.4

0.6

 

Performance of Eight Core Industries

Monthly Index & Growth Rate

Base Year: 2011-12=100

Index

 

Sector

Coal

Crude Oil

Natural Gas

Refinery Products

Fertilizers

Steel

Cement

Electricity

Overall Index

Weight

10.3335

8.9833

6.8768

28.0376

2.6276

17.9166

5.3720

19.8530

100.0000

Mar-19

201.7

89.9

70.7

135.9

111.5

170.7

173.2

160.1

146.5

Apr-19

122.6

85.6

66.6

124.3

89.0

156.4

152.5

162.8

130.7

May-19

127.3

88.2

68.7

129.6

105.5

161.8

149.3

176.8

137.0

Jun-19

123.5

84.7

66.0

121.4

110.0

159.3

147.9

173.6

132.8

Jul-19

106.4

87.2

68.1

132.9

111.7

151.7

146.5

170.5

132.6

Aug-19

94.8

86.6

67.4

131.0

112.6

150.0

127.7

165.7

128.5

Sep-19

87.3

83.4

64.3

117.5

113.9

141.2

131.3

158.7

120.7

Oct-19

109.6

86.3

66.3

134.2

115.5

149.5

137.0

145.8

127.4

Nov-19

133.6

82.4

64.4

133.0

116.7

154.9

142.4

139.9

129.2

Dec-19

152.9

83.5

65.5

130.5

120.5

165.2

159.2

150.3

135.5

Jan-20

163.1

85.0

65.3

134.4

116.5

150.9

164.1

155.6

136.4

Feb-20

171.0

75.6

58.3

128.9

107.8

158.0

160.7

153.8

134.9

Mar-20

209.7

85.0

60.0

135.3

98.3

148.4

130.4

148.5

137.0

 

Growth Rates (in per cent)

Sector

Coal

Crude Oil

Natural Gas

Refinery Products

Fertilizers

Steel

Cement

Electricity

Overall Index

Weight

10.3335

8.9833

6.8768

28.0376

2.6276

17.9166

5.3720

19.8530

100.0000

Mar-19

9.1

-6.2

1.4

4.3

4.3

11.5

15.7

2.1

5.8

Apr-19

3.2

-6.7

-0.8

4.3

-4.4

13.3

2.3

5.9

5.2

May-19

1.7

-6.9

-0.1

-1.5

-1.0

13.3

2.8

7.4

3.8

Jun-19

2.9

-6.8

-2.1

-9.3

1.5

10.8

-1.9

8.6

1.2

Jul-19

-1.6

-4.4

-0.5

-0.9

1.5

8.1

7.7

5.2

2.6

Aug-19

-8.6

-5.4

-3.9

2.6

2.9

3.8

-5.1

-0.9

-0.2

Sep-19

-20.5

-5.4

-4.9

-6.6

5.4

-1.4

-2.0

-2.6

-5.1

Oct-19

-17.6

-5.1

-5.6

0.4

11.8

-0.5

-7.7

-12.2

-5.5

Nov-19

-3.5

-6.0

-6.4

3.1

13.6

7.0

4.3

-4.9

0.7

Dec-19

6.1

-7.4

-9.2

3.0

10.2

8.7

5.5

0.0

3.1

Jan-20

6.9

-5.3

-9.0

1.9

-0.1

-1.4

5.1

3.2

1.4

Feb-20

11.2

-6.4

-9.6

7.4

2.9

6.3

7.8

11.7

7.1

Mar-20

4.0

-5.5

-15.2

-0.5

-11.9

-13.0

-24.7

-7.2

-6.5

 

 

 

 
***

एएम/आरआरएस- 6537                                                                                                           



(Release ID: 1619876) Visitor Counter : 150


Read this release in: English , Manipuri , Punjabi , Tamil