रक्षा मंत्रालय
राहत सामग्री के साथ आईएनएस शार्दुल मेडागास्कर पहुंचा
प्रविष्टि तिथि:
12 MAR 2020 9:10PM by PIB Delhi
भारतीय नौसेना का जहाज शार्दुल 10 मार्च, 2020 को पोर्ट एंटसिरानाना, मेडागास्कर पहुंचा। भारत सरकार के निर्देशानुसार जहाज में 600 टन चावल है। भारत सरकार द्वारा मेडागास्कर सरकार को औपचारिक रूप से चावल देने का समारोह आईएनएस शार्दुल पर 12 मार्च, 2020 को प्रातः 9 बजे आयोजित किया गया। समारोह में मेडागास्कर के विदेश मंत्री डॉ. तेहिनद्राजनारिवेलो डीजकोबा, मेडागास्कर सैन्य बल के उच्च अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। भारतीय पक्ष का नेतृत्व मेडागास्कर में भारत के राजदूत श्री अभय कुमार और जहाज के कमांडिंग ऑफिसर कोमोडोर अभिषेक पाठक ने किया।
मेडागास्कर के विदेश मंत्री ने भारत एवं भारतीय नौसेना द्वारा उपलब्ध कराई गई सहायता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत एक सच्च मित्र है जो जरूरत के समय हमेशा साथ देता है। उन्होंने आने वाले समय में दोनों देशों के संबंध और प्रगाढ़ होने की कामना की।
*****
एएम/जेके/डीके- 6257
(रिलीज़ आईडी: 1606265)
आगंतुक पटल : 185