रक्षा मंत्रालय

चीन को भारत की आपातकालीन चिकित्सा सहायता  

प्रविष्टि तिथि: 26 FEB 2020 8:06PM by PIB Delhi

भारतीय वायु सेना के एक विशेष हवाई जहाज ने आज नई दिल्ली के पालम स्थित वायु सेना स्टेशन से चीन के वुहान के लिए उड़ान भरी। हवाई जहाज में सेनाकर्मी, चिकित्सादल और सहायक स्टाफ मौजूद है। सी-17 ग्लोबमास्टर III भारत सरकार की तरफ से एक सद्भावना अभियान के तहत अपने साथ लगभग 15 टन चिकित्सा सामग्री ले गया है।

वापसी में हवाई जहाज वुहान से लगभग 120 कर्मियों सहित 5 बच्चों को लेकर लौटेगा। इन यात्रियों में ज्यादातर लोग भारतीय नागरिक हैं और कुछ मित्र देशों के नागरिक हैं। उम्मीद की जाती है कि हवाई जहाज 27 फरवरी, 2020 की भोर में वायु सेना स्टेशन, पालम लौट आएगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Photo(2)RBI2.jpg

 

 

***

एस.शुक्ला/एएम/एकेपी/सीएस-5980


(रिलीज़ आईडी: 1604530) आगंतुक पटल : 248
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu