पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय

भारत के जहाजरानी मंत्रालय और पुर्तगाल गणराज्य के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय, बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर


लोथल, गुजरात में एक विश्व स्तरीय राष्ट्रीय समुद्री धरोहर परिसर विकसित किया जाएगा

प्रविष्टि तिथि: 14 FEB 2020 4:13PM by PIB Delhi

पुर्तगाल गणराज्य के सहयोग से गुजरात के लोथल में एक विश्व स्तरीय राष्ट्रीय समुद्री धरोहर परिसर विकसित करने के लिए आज एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

राष्ट्रीय समुद्री धरोहर परिसर, लोथल पर समझौता ज्ञापन समुद्री धरोहर को प्रदर्शित करने के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग का मार्ग प्रशस्त करेगा। एनएमएचसी प्राचीन से आधुनिक समय तक सभी विविध और समृद्ध कलाकृतियों को समेकित करेगा। यह जनता तक पहुंच प्रदान करेगा और उन्हें भारत की समृद्ध समुद्री विरासत के बारे में जागरूक करेगा।

******

एस.शुक्‍ला/एएम/केपी/डीए- 5751


(रिलीज़ आईडी: 1603239) आगंतुक पटल : 372
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati