सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
नए केंद्रशासित प्रदेश ‘दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव’ को नया मोटर वाहन पंजीकरण मार्क "डीडी" प्रदान किया गया
प्रविष्टि तिथि:
23 JAN 2020 6:03PM by PIB Delhi
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहनों के पंजीकरण के लिए ‘दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव’ को एक नया मोटर वाहन पंजीकरण मार्क “डीडी” प्रदान किया है। दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के विलय के बाद एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है। मंत्रालय ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत इस आशय की एक अधिसूचना संख्या एस.ओ. 295 (ई) दिनांक 22 जनवरी, 2020 जारी की है।
इसे 26 जनवरी, 2020 से लागू किया जाएगा।
***
आरकेमीणा/आरएनएम/एसकेएस/सीएस-5437
(रिलीज़ आईडी: 1600379)
आगंतुक पटल : 341