शिक्षा मंत्रालय

राष्‍ट्रपति ने इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.एल.हंगलू का इस्‍तीफा स्‍वीकार किया

प्रविष्टि तिथि: 03 JAN 2020 3:44PM by PIB Delhi

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रतन लाल हंगलू ने निजी कारणों से अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है, जिसके लिए उनका पत्र (दिनांक 31 दिसम्‍बर, 2019) देखें।

इला‍हाबाद विश्‍वविद्यालय के विजिटर होने के नाते राष्‍ट्रपति ने तत्‍काल प्रभाव से प्रो.आर.एल.हंगलू का इस्‍तीफा स्‍वीकार कर लिया है।

राष्‍ट्रपति ने इसके साथ ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रतन लाल हंगलू के खिलाफ लगाये गये वित्‍तीय, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोपों की जांच कराने का भी आदेश दिया है, जिनमें राष्‍ट्रीय महिला आयोग की अंतरिम रिपोर्ट संख्‍या 8/18115/2019/एनसीडब्‍ल्‍यू/आरडी/डीएस में उल्लिखित सिफारिशें भी शामिल हैं।

विश्‍वविद्यालय के वरिष्‍ठतम प्रोफेसर नियमित कुलपति की नियुक्ति होने अथवा अगले आदेश, इनमें से जो भी पहले हो, तक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति का कामकाज देखेंगे।

***

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/आरआरएस/जीआरएस -5117   


(रिलीज़ आईडी: 1598415) आगंतुक पटल : 315
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu