प्रविष्टि तिथि:
24 DEC 2019 5:04PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने लोगों को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बधाई दी है।
अपने शुभकामना संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, खुशी के त्यौहार क्रिसमस पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले लोगों, खासतौर से अपने ईसाई भाईयों और बहनों को शुभकामनाएं देता हूँ।
हम ईसा मसीह का जन्म मनाते हैं जिनका जीवन मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा, जिनका जीवन हमें प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश देता है। आज जब दुनिया संघर्ष, नफरत और हिंसा से उत्पीड़ित है, उनके विचारों और कर्मों में जख्मों को भरने और रास्ता दिखाने की ताकत है।
आइए आज हम उनके दिखाए रास्ते पर चलें और अधिक दयालु और समतावादी समाज का निर्माण करें।
राष्ट्रपति का हिन्दी में संदेश देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
****
आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/केपी/डीए– 4949