प्रविष्टि तिथि:
08 DEC 2019 2:05PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने कहा है कि विश्वविद्यालय विचारों के बड़े केंद्र हैं, लेकिन वे सामाजिक परिवर्तनों से अछूते नहीं हैं। वे समाज का ही हिस्सा हैं। अकादमिक समुदाय को उन क्षेत्रों में अनुसंधान करना चाहिए जो न केवल ज्ञान का नया आधार बनाते हैं बल्कि एक ऐसा ज्ञान आधार भी बनाते हैं जो मानव समाज के स्थायित्व में बड़ी भूमिका निभाता है। राष्ट्रपति आज (8 दिसंबर, 2019) को भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय के प्लेटिनम जंयती समारोह के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
राष्ट्रपति ने कहा कि छात्रों और शिक्षकों को समाज के वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे विषयों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। बहु-विषयक संकाय से संपन्न उत्कल जैसे विश्वविद्यालय इस काम को ज्यादा बेहतर तरीके से कर सकते हैं।
श्री कोविंद ने कहा कि प्लैटिनम जयंती जैसा अवसर एक मील का पत्थर होता है। एक लंबी यात्रा के दौरान, जब हम इस पर पहुंचते हैं तो थोड़ा रुक कर पीछे मुड़क देखते हैं। यह उपलब्धियों के साथ-साथ उन क्षेत्रों पर भी नजर डालने का समय होता है जहां और ज्यादा सुधारों की गुंजाइश होती है। उन्होंने कहा कि पूरे उत्कल समुदाय के लिए, यह विश्वविद्यालय के संस्थापकों की भविष्य की सोच के प्रति खुद को समर्पित करने का समय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर उच्च शिक्षा और अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
इससे पहले दिन में, राष्ट्रपति ने ओडिशा के खुर्दा जिले में बरूई हिल का दौरा किया और पाइका विद्रोह के स्मारक की आधारशिला रखी।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे इतिहास के गौरवशाली अध्यायों से लोगों को परिचित कराना, विशेष रूप से हमारे पूर्वजों के बलिदानों के बारे में युवा पीढ़ी को जागरूक बनाना, राष्ट्र-निर्माण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने पाइका विदर्भ स्मारक के निर्माण में केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह स्मारक पर्यटकों, विशेषकर युवाओं को पाइका विद्रोह से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा।
***
आरकेमीणा/आरएनएम/एएम/एमएस/डीसी - 4652