कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

पीएम-किसान योजना पर खर्च

Posted On: 06 DEC 2019 5:11PM by PIB Delhi

30 नवम्बर 2019 तक, करीब 7.6 करोड़ किसानों को ‘प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना’ के तहत लाभ मिला है।  

इस योजना के तहत 30 नवम्बर 2019 तक करीब 36,000 (छत्तीस हजार) करोड़ रूपये वितरित किए गए हैं। चूंकि यह योजना अभी जारी है और लाभार्थियों को निरंतर जोड़ा जा रहा है, इसलिए 2022 तक इसके व्यय का अनुमान देना संभव नहीं है।

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज राज्यसभा में  लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

****

 

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/पीकेपी– 4634


(Release ID: 1595396) Visitor Counter : 234
Read this release in: English , Urdu