पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय

मणिपुर में लोकतक अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजना के विकास के लिए 25.58 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर

Posted On: 28 NOV 2019 10:42AM by PIB Delhi

   शिपिंग मंत्रालय ने आज केन्‍द्रीय क्षेत्र की योजना के तहत मणिपुर में लोकतक अंतर्देशीय जलमार्ग सुधार परियोजना के विकास को मंजूरी दे दी। इस परियोजना पर 25.58 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। लोकतक झील दरअसल पूर्वोत्‍तर में ताजे पानी की सबसे बड़ी झील है, जो मणिपुर के मोइरंग में है।

      शिपिंग राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) और रसायन एवं उर्वरक राज्‍य मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने अपने एक आधिकारिक वक्‍तव्‍य में कहा है कि पूर्वोत्‍तर अत्‍यंत आकर्षक भू-परिदृश्‍य वाला एक मनोरम क्षेत्र है और वहां पर्यटन के लिए अपार अवसर हैं। उन्‍होंने कहा कि इस परियोजना के तहत पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में अंतर्देशीय जल परिवहन कनेक्टिविटी को विकसित किया जाएगा और इससे पर्यटन क्षेत्र को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001NC7S.jpg

श्री एल. सुसिन्‍द्रो मेइतेई, अध्‍यक्ष, लोकतक विकास प्राधिकरण एवं विधायक, खुरई (मणिपुर) 27 नवम्‍बर, 2019

को नई दिल्‍ली में शिपिंग राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) और रसायन एवं उर्वरक राज्‍य मंत्री श्री मनसुख

मांडविया से इस संबंध में भेंट करते हुए

 

 

***

आरकेमीणा/आरएनएम/एएम/आरआरएस/वाईबी-4462

 



(Release ID: 1593971) Visitor Counter : 319


Read this release in: English , Urdu , Bengali