राष्ट्रपति सचिवालय

गुरु नानक देव जी के जन्‍म दिवस की पूर्व संध्‍या पर राष्‍ट्रपति का बधाई संदेश

प्रविष्टि तिथि: 11 NOV 2019 4:56PM by PIB Delhi

    राष्‍ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने गुरु नानक देव जी के जन्‍म दिवस की पूर्व संध्‍या पर देश के नागरिकों को अपनी शुभकामनांए दी हैं।

    अपने संदेश में राष्‍ट्रपति ने कहा कि गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती के शुभ अवसर पर मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीया नागरिकों विशेष रूप से सिख समुदाय के भाई और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

     गुरु नानक देव जी का जीवन और शिक्षाएं संपूर्ण मानवता को प्रेम, त्‍याग, समानता और सद्भाव के आदर्शों से अवगत कराती हैं। उन्होंने ज्ञान का प्रकाश फैलाया और सभी को भेदभाव तथा कर्मकांडों से मुक्त होने के लिए प्रेरित किया और 'सरबत दा भला' यानी 'सभी की भलाई' के लिए काम किया। उन्‍होंने नाम जपो, कीरत करो और वंड छको’ का संदेश दिया है, जिसका अर्थ है: ईश्वर के नाम का जप करो, ईमानदारी और मेहनत के साथ अपनी जिम्‍मेदारी निभाओ और जो कुछ भी कमाते हो उसे जरूरतमंदों के साथ बांटो। उन्‍होंने पूरी मानता के लिए यह आह्वान किया था। गुरु नानक देव जी ने महिलाओं के सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया। वे एक आदर्श पारिवारिक व्यक्ति थे, जो एक संतों की तरह रहे और उन्‍होंने पूरी दुनिया को 'कर्म' का संदेश दिया।

आइये, हम इस शुभ अवसर पर गुरु नानक देव का अनुसरण करें और उनकी समानता तथा सामाजिक एकता की शिक्षाओं पर आधारित समाज का निर्माण करें।

राष्‍ट्रपति का संदेश देखने के लिए यहां क्लिक करें-

******

आरकेमीणा/आरएनएम/एएम/आईपीएस/वाईबी-4138        

 


(रिलीज़ आईडी: 1591343) आगंतुक पटल : 341
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali