कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
आर्थिक मामलों सचिव श्री अतनु चक्रवर्ती को व्यय विभाग का अतिरिक्त प्रभार
प्रविष्टि तिथि:
30 OCT 2019 12:36PM by PIB Delhi
आर्थिक मामलों के सचिव श्री अतनु चक्रवर्ती को व्यय विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। श्री चक्रवर्ती भारतीय प्रशासनिक सेवा के गुजरात कैडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं।
श्री अतनु चक्रवर्ती को यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से और इस पद पर नियमित नियुक्ति तक या अगले आदेश तक जो भी पहले हो सौंपी गयी है।
*****
आरआरके/एएम/एमएस-3869
(रिलीज़ आईडी: 1589534)
आगंतुक पटल : 234