गृह मंत्रालय

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के 35वें स्थापना दिवस पर कहा कि देश आतंकवाद से निर्णायक लड़ाई लड़ने जा रहा है जिसमें एनएसजी की भूमिका महत्वपूर्ण है


श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 हटा कर वहां चिरकालीन शांति स्थापित की जायेगी: श्री अमित शाह

आतंकवाद किसी भी सभ्य समाज के लिए अभिशाप होता है : केंद्रीय गृह मंत्री

2014 के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड को नई तकनीकों से लैस किया गया जिससे इसकी क्षमता का विस्तार हुआ: श्री अमित शाह

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है : केंद्रीय गृह मंत्री

मुश्किल वक्त - कमांडो सख्त : श्री अमित शाह

Posted On: 15 OCT 2019 1:46PM by PIB Delhi

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड ने कई मौकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और देश ने आज आप का प्रदर्शन देखा है जिससे सभी के मन में आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से निश्चिततां की भावना आई होगी। उनका कहना था कि मुश्किल वक्त - कमांडो सख्त, इस मंत्र के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान निडरता के साथ देश की सुरक्षा करते हैं।

5. NSG Raising Day 15.10.19.JPG6. NSG Raising Day 15.10.19.JPG

 

7. NSG Raising Day 15.10.19.JPG

श्री शाह ने कहा कि देश में शांति और विकास के लिए सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण होती है तथा आतंकवाद किसी भी सभ्य समाज के लिए अभिशाप होता है। उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। श्री शाह का कहना था कि देश लंबे समय से आतंकवाद से अभिशप्त है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पारंपरिक युद्ध नहीं होते और हमारे पड़ोसी देश के द्वारा प्रायोजित आतंकवाद से देश सदैव से पीड़ित रहा है इसलिए आतंकवाद के समूल उन्मूलन के लिए कश्मीर से धारा 370 हटा कर वहां चिरकालीन शांति स्थापित की जायेगी। श्री शाह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान सदैव तत्पर हैं जिसके कारण हम अपनी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त हैं। श्री शाह ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवानों ने अपने क्रियाकलापों से विभिन्न मौकों पर दुनिया को आश्चर्यचकित किया है|

1. NSG Raising Day 15.10.19.JPG

श्री अमित शाह ने कहा कि देश के ऊपर खतरे का आंकलन करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का 5वां रीजनल हब गुजरात में स्थापित किया गया । श्री शाह ने कहा कि 2014 के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड को विभिन्न नई तकनीकों से लैस किया गया जिससे इसकी क्षमता का विस्तार हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है और दूसरे देशों के साथ प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी का आदान-प्रदान अत्यंत सार्थक होता है। श्री शाह ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का सहयोग सराहनीय है। उनका कहना था कि एनएसजी के पर्वतारोहियों ने देश का मान ऊंचा किया है|

2. NSG Raising Day 15.10.19.JPG

 

 

3. NSG Raising Day 15.10.19.JPG  4. NSG Raising Day 15.10.19.JPG

श्री अमित शाह ने कहा कि देश लंबे समय से प्रभावित होने के कारण आतंकवाद के खिलाफ अब निर्णायक लड़ाई लड़ने जा रहा है जिसमें एनएसजी की भूमिका महत्वपूर्ण है।

  

***

डॉ वीजी/डॉ डीडी/एचएस 



(Release ID: 1588126) Visitor Counter : 329


Read this release in: English , Urdu , Bengali