राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति ने नीदरलैंड के राजा और रानी की मेजबानी की; साथ ही कहते हैं आर्थिक साझेदारी भारत-नीदरलैंड द्विपक्षीय संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ है

Posted On: 14 OCT 2019 9:42PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने आज (14 अक्टूबर, 2019) राष्ट्रपति भवन में नीदरलैंड के महामहिम राजा विलेम-अलेक्जेंडर और उनकी रानी मैक्सिमा की आगवानी की। उन्होंने उनके सम्मान में एक भोज भी दिया।

भारत में उनका स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और नीदरलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत और बढ़ने वाले रहे हैं। हमने पिछले चार वर्षों में प्रधानमंत्री स्तर पर तीन यात्राओं का आदान-प्रदान किया है। इससे हमारे द्विपक्षीय सहयोग को महत्वपूर्ण गति मिली है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस राजकीय यात्रा से हमारे संबंधों को और बढ़ावा मिलेगा तथा साथ ही और भी गहरे होंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि आर्थिक साझेदारी भारत-नीदरलैंड द्विपक्षीय संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ है। यूरोपीय संघ में नीदरलैंड भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। भारत में अग्रणी निवेशकों में नीदरलैंड भी शामिल है। भारतीय कंपनियों ने नीदरलैंड में भी महत्वपूर्ण निवेश किया है। उन्होंने कहा कि डच कंपनियों का कृषि, जल प्रबंधन, बंदरगाह विकास, अपशिष्ट प्रबंधन और शहरी नियोजन के क्षेत्र में विश्व स्तर पर नाम है। मैं आपको भारत के विकास में साझेदार बनने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित करता हूं।

राष्ट्रपति ने विभिन्न निर्यात नियंत्रण नियमों के लिए भारत की सदस्यता और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट के लिए अपने दावे के लिए नीदरलैंड के समर्थन की सराहना की।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और नीदरलैंड समकालीन चुनौतियों, विशेष रूप से जलवायु संबंधी, साइबर सुरक्षा और आतंकवाद की चिंताओं को साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद आज दुनिया को प्रभावित करने वाले सबसे गंभीर खतरों में से एक है और हमें इस बुराई को हराने और नष्ट करने के लिए एक मजबूत वैश्विक साझेदारी विकसित करने के लिए एक साथ आना चाहिए।

इसके बाद, अपने भाषण में, राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि हमारे ऐतिहासिक संबंधों की मजबूत नींव पर, हमने नवाचार, निवेश और प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित एक साझेदारी बनाई है। स्मार्ट सॉल्यूशंस, स्मार्ट सिटीज, ग्रीन एनर्जी, स्टार्ट-अप्स और नए जमाने के प्रोडक्ट्स हमें साथ ला रहे हैं। भारत नदी संरक्षण पर नीदरलैंड से साझेदारी करने और सीखने के लिए उत्साहित है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी आर्थिक भागीदारी ने हमारे लोगों के लिए रोजगार, जीवनशैली विकल्पों से लेकर भोजन तक के नए अवसर पैदा किए हैं। नीदरलैंड आज यूरोप में सबसे बड़ा भारतीय समुदाय वाला देश है। नीदरलैंड में बढ़ते भारतीय छात्रों और पेशेवरों की संख्या हमारी सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बना रहा है और हमारी प्रौद्योगिकी साझेदारी में भी प्रगाढ़ता ला रहा है।

***

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/पीकेपी/सीसी3600

 



(Release ID: 1588104) Visitor Counter : 173


Read this release in: English , Urdu , Punjabi