रक्षा मंत्रालय

 रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच मजबूत सहयोग निरंतर बढ़ता रहेगा और वैश्विक शांति, समृद्धि और पर्यावरणीय निरंतरता में योगदान देता रहेगा 

Posted On: 08 OCT 2019 8:31PM by PIB Delhi

      रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज भारतीय वायुसेना को साधन संपन्न बनाने पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर देते हुए कहा कि नया राफेल मीडिया मल्टी-रोल काम्बैट एयरक्राफ्ट (एमएमआरसीए) भारत को मजबूत बनाएगा और वायु क्षेत्र में उसके वर्चस्व को बेतहाशा प्रोत्साहन देते हुए क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। फ्रांस के मेरिग्नेंस में राफेल विमान भारत को सौंपे जाने के समारोह को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के लिए यह ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दिन है।

      श्री राजनाथ सिंह ने कहा, भारत में आज दशहरा है, इस त्यौहार में हम बुराई पर जीत की खुशियां मनाते हैं। आज 87वां भारतीय वायुसेना दिवस भी है। इसलिए आज का दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण है। 

      रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच मजबूत सहयोग निरंतर बढ़ता रहेगा और वैश्विक शांति, समृद्धि और पर्यावरणीय निरंतरता में योगदान देता रहेगा। उन्होंने इस समारोह के महत्व पर भी बल देते हुए कहा कि यह भारत और फ्रांस के बीच सामरिक साझेदारी की गहराई दर्शाता है।

      श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें यह जानकर बेहद प्रसन्नता हो रही है कि बड़ी तादाद में भारतीय वायुसेना के अधिकारियों और जवानों को फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान उड़ाने, रख-रखाव में सहायता तथा उसके लॉजिस्टिक्स के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि फ्रांस में प्रशिक्षण से चालक दल को भारत में अपने कार्यों का निर्वहन करने के लिए आवश्यक ज्ञान और पेशेवर विशेषज्ञता प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

      रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस परियोजना का सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए भारत की ओर से राफेल परियोजना निरीक्षण दल (पीएमटी) अगस्त, 2017 से ही फ्रांस में तैनात है। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान को तय समय पर भारत को सौंपा जा रहा है और इससे भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ेगी।      

      उन्होंने कहा, मैं राफेल विमान में उड़ान भरने के लिए उत्सुक हूं। यह अत्यंत सम्मानजनक अनुभव होगा।

      विजयदशमी के पावन अवसर पर रक्षामंत्री ने राफेल पर शस्त्र पूजा की। 

      इस अवसर पर फ्रांस की सशस्त्र बलों की मंत्री सुश्री फ्लोरेंस पार्ली और डसॉल्ट एविएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एरिक ट्रेपियर भी उपस्थित थे।

      भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच 23 सितम्बर, 2016 को 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए अंतर-सरकारी समझौते (आईजीए) पर हस्ताक्षर हुए थे।

***

 

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/आरके/डीएस – 3490  



(Release ID: 1587507) Visitor Counter : 214


Read this release in: English , Urdu