कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

सीआरपीएफ के उत्‍तरी जोन के विशेष महानिदेशक श्री जुल्फिकार हसन ने प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्‍य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह से भेंट की


श्री हसन ने अनुच्‍छेद 370 को हटाए जाने के बाद उत्‍पन्‍न स्थिति से डॉ. जितेन्‍द्र सिंह को अवगत कराया

डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने जम्‍मू-कश्‍मीर में शांति एवं सामान्‍य स्थिति बनाए रखने के लिए अर्द्धसैन्‍य बलों की सराहना की  

प्रविष्टि तिथि: 07 OCT 2019 3:51PM by PIB Delhi

केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के उत्‍तरी जोन के विशेष महानिदेशक श्री जुल्फिकार हसन ने आज नई दिल्‍ली में पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास (डोनर) राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्‍य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह से भेंट की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/7CRPFSplDGMIC0.jpg

     श्री जुल्फिकार हसन ने बैठक के दौरान अनुच्‍छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्‍मू-कश्‍मीर में उत्‍पन्‍न स्थिति से डॉ. जितेन्‍द्र सिंह को अवगत कराया। उन्‍होंने कहा कि गत 5 अगस्‍त को इस बारे में लिए गए निर्णय के बाद से ही स्थिति सामान्‍य बनी हुई है। श्री हसन ने कहा कि कुछ पाबंदियों को छोड़ जम्‍मू-कश्‍मीर में हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है। उन्‍होंने सफल अमरनाथ यात्रा पर एक कॉफी टेबल बुक भी डॉ. जितेन्‍द्र सिंह को भेंट की।

    डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने पिछले दो दशकों के दौरान राज्‍य में अर्द्धसैन्‍य बलों और सेना के उल्‍लेखनीय योगदान के लिए उनकी सराहना की। डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि यह साल हाल के वर्षों में सर्वाधिक शांतिपूर्ण त्‍योहारी सीजन रहा है। मंत्री ने कहा कि स्‍वतंत्रता दिवस एवं ईद जैसे त्‍योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए गए। डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने देश में शांति बनाए रखने में अर्द्धसैन्‍य बलों के बलिदान के लिए उनकी सराहना की।

*****

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/आरआरएस/वाईबी – 3472

 


(रिलीज़ आईडी: 1587402) आगंतुक पटल : 245
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil