प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 02 OCT 2019 11:00AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गांधीजी की शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के प्रति प्रतिबद्धता अटूट रही। उन्होंने एक ऐसी दुनिया की कल्पना की, जहां गरीब से गरीब व्यक्ति सशक्त हो। उनके आदर्श हमारे मार्गदर्शक हैं।

लाल बहादुर शास्त्री के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत शास्त्रीजी का अमूल्य योगदान कभी नहीं भूलेगा। वह एक ऐसे आदर्शवादी थे, जो अपने आदर्शों एवं सिद्धांतों से किसी भी कीमत पर विचलित नहीं हुए।

राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि दी।

गांधीजी की शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के प्रति प्रतिबद्धता अटूट रही। उन्होंने एक ऐसी दुनिया की कल्पना की, जहां गरीब से गरीब व्यक्ति सशक्त हो।

उनके आदर्श हमारे मार्गदर्शक हैं। #Gandhi150 pic.twitter.com/4UHLj1EfhB

-    नरेंद्र मोदी (@narendramodi) October 2, 2019

 

विजय घाट पर शास्त्रीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

भारत शास्त्रीजी का अमूल्य योगदान कभी नहीं भूलेगा। वह एक ऐसे आदर्शवादी थे, जो अपने आदर्शों एवं सिद्धांतों से किसी भी कीमत पर विचलित नहीं हुए। pic.twitter.com/myP7h3erqt

-    नरेंद्र मोदी (@narendramodi) October 2, 2019

*****

 

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एएस-3386     

 


(रिलीज़ आईडी: 1587019) आगंतुक पटल : 294
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , English , Urdu , Marathi , Bengali , Gujarati , Tamil , Kannada