रक्षा मंत्रालय

भारतीय नौसेना के जहाज कोटा किनाबालु, मलेशिया की यात्रा पर

प्रविष्टि तिथि: 12 SEP 2019 4:15PM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना के जहाज सहयाद्रि और किलटन आज कोटा किनाबालु, मलेशिया पहुंचे। ये जहाज 12 से 15 सितम्‍बर, 2019 तक मलेशिया की यात्रा पर हैं। ये जहाज भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्‍सा हैं और विशाखापत्‍तनम स्थित फ्लैग ऑफिसर, कमांडिंग इन चीफ, पूर्वी नौसेना कमान की परिचालन कमान के अधीन हैं। इन जहाजों की यात्रा भारत और मलेशिया के बीच गहरे संबंधों को दर्शाती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic1LRQ.jpeg

 

रिअर एडमिरल सूरज बेरी, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग पूर्वी बेड़ा की कमान में सहयाद्रि और किलटन जहाज स्‍वदेशी रूप से डिजाइन किए गए नवीनतम जहाज हैं जो नौसेना की  मल्‍टी रोल शिप से बनाए गए हैं। दोनों जहाज हथियारों और सेंसर की बहुमुखी सारणी से लैस हैं जो मल्‍टीरोल हैलीकॉप्‍टर ले जा सकते हैं। ये जहाज भारत की युद्धपोत निर्माण क्षमताओं के आने वाले युग का प्रतिनिधित्‍व करते हैं।

अपनी यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना और रॉयल मलेशियाई नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास, समुद्र लक्ष्मण में भाग लेंगे। इस अभ्यास में बंदरगाह चरण शामिल हैं जिसमें पेशेवर बातचीत, आधिकारिक वार्ता, सामाजिक कार्यक्रम, स्‍थानीय लोगों द्वारा इन जहाजों का भ्रमण और विभिन्‍न खेल गतिविधियां आयोजित करने के कार्यक्रम शामिल हैं।

समुद्री चरण में सभी के लिए समुद्रों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए दोनों नौसेनाओं को अंतरसक्रियता बढ़ाने और अपने कौशल का विकास करने में मदद मिलेगी। भारतीय नौसेना के जहाजों की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच दोस्‍ती और मजबूत होगी तथा दोनों देश इस क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता में अपना योगदान देंगे।

 

***

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/आईपीएस/सीएस – 2987


(रिलीज़ आईडी: 1584866) आगंतुक पटल : 474
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali