फाइनेंस कमीशन

वित्त आयोग का दल 3 से 5 जुलाई, 2019 तक मध्य प्रदेश का दौरा करेगा

प्रविष्टि तिथि: 01 JUL 2019 3:40PM by PIB Delhi

15वें वित्‍त आयोग का दल अध्‍यक्ष श्री एन.के. सिंह के नेतृत्‍व में 3 से 5 जुलाई, 2019 तक मध्‍य प्रदेश का दौरा करेगा। दल में आयोग के सदस्‍य डॉ. अशोक लाहिड़ी, डॉ. एन.एन. झा, डॉ. अनूप सिंह, और प्रोफेसर रमेश चंद शामिल हैं।

अपनी यात्रा के पहले दिन यह मध्‍य प्रदेश के महालेखाकर के साथ विस्‍तृत बातचीत करेगा। उसके बाद ग्रामीण स्‍थानीय निकायों, शहरी स्‍थानीय निकायों, व्‍यापार और उद्योग जगत तथा राजीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मिलेगा। आयोग के सदस्‍यों के साथ वित्‍त मंत्री और उनकी टीम के अधिकारियों की अनौपचारिक चर्चा भी होगी।  

दूसरे दिन वित्‍त आयोग की मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श्री कमल नाथ, उनके कैबिनेट सहयोगियों और राज्‍य सरकार के वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ विस्‍तृत बैठक होगी । बाद में, इसके इंदौर जाने का कार्यक्रम हैं, जहां मध्‍य प्रदेश के वित्‍तीय संसाधनों के मूल्‍यांकन पर भारतीय प्रबंधन संस्‍थान में एक इसके द्वारा प्रस्‍तुति दी जायेगी।

मध्‍य प्रदेश की यात्रा के दौरान यह दल विभिन्‍न क्षेत्रों का दौरा भी करेगा। 

******

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एमएस/एसएस- 1833

 


(रिलीज़ आईडी: 1576461) आगंतुक पटल : 382
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Punjabi , Malayalam