सूचना और प्रसारण मंत्रालय

प्रकाशन विभाग ‘गीत रामायण’ का हिंदी रूपांतरण लाएगा

प्रविष्टि तिथि: 24 JUN 2019 5:54PM by PIB Delhi

प्रकाशन विभाग श्री दत्त प्रसाद जोग के गीत रामायणका हिंदी रूपांतरण  लाएगा। यह निर्णय केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर ने आज एक बैठक में लिया।

श्री जावड़ेकर ने इस बात की जानकारी पत्रों के माध्यम से आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री श्रीपद नाईक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस, गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत और गोवा के कला एवं संस्कृति, जनजातीय कल्याण एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता कार्य मंत्री श्री गोविंद एस. गावड़े को भी दी।

 

गीत रामायण के बारे में

यह महाकाव्य रामायण की घटनाओं का क्रमवार वर्णन करने वाले 56 मराठी गीतों का संग्रह है। वर्ष 1955-1956 में इसका प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो, पुणे द्वारा किया गया था। गीत रामायण को उसके गीत, संगीत और गायन के लिए सराहा गया। जी. डी. मडगुलकर द्वारा लिखित और सुधीर फड़के की संगीत रचना वाले इन गीतों को "मराठी सुगम संगीत का मील का पत्थर" और रामायण का "सबसे लोकप्रिय" मराठी संस्करण माना जाता है।

***

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/आरके/सीएस-1724

 


(रिलीज़ आईडी: 1575485) आगंतुक पटल : 714
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Bengali , Punjabi