सूचना और प्रसारण मंत्रालय

प्रसार भारती की स्‍वायत्‍ता सर्वोच्‍च : प्रकाश जावड़ेकर


सूचना और प्रसारण मंत्री ने दूरदर्शन समाचार के लिए 17 डीएसएनजी वैन रवाना की

Posted On: 04 JUN 2019 3:05PM by PIB Delhi

लोक प्रसारण में एक नया अध्‍याय जोड़ते हुएकेन्‍द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने दूरदर्शन समाचार के लिए 17 नई डिजीटल सर्विस न्‍यूज गैदरिंग (डीएसएनजी) वैनों को रवाना किया।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001TNP5.jpg

 

ये वैन विभिन्‍न कैमरों की मदद से वीडियो स्‍ट्रीम का इस्‍तेमाल करते हुए सीधा प्रसारण कर सकती हैं। सभी में हाई डेफीनेशन प्रसारण करने की सुविधा हैजिसके जरिए देशभर के दर्शक उच्‍च गुणवत्‍ता वाली तस्‍वीरें देख सकते हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002FG1H.jpg

 

इस अवसर पर श्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रसार भारती की स्‍वायत्‍ता के महत्‍व पर जोर देते हुए कहा कि प्रेस की आजादी सर्वोच्‍च है। उन्‍होंने हाई डेफिनेशन वाली इन डीएसएनजी वैनों की तैनाती के जरिए दर्शकों के अनुभव बेहतर होने की चर्चा की। उन्‍होंने सोशल मीडिया मंचों जैसे यू-टयूबट्वीटर और फेसबुक पर प्रसार भारती के विस्‍तार की सराहना की।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003O491.jpg

  सूचना और प्रसारण सचिव श्री अमित खरे ने देश से जुड़ी खबरों की विस्‍तार से कवरेज सुनिश्चित करने के महत्‍व की चर्चा की।   

***

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/केपी/वाईबी  



(Release ID: 1573378) Visitor Counter : 271