राष्ट्रपति सचिवालय

प्रेस विज्ञप्ति

प्रविष्टि तिथि: 25 MAY 2019 1:30PM by PIB Delhi

 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 24 मई 2019 को हुई अपनी बैठक में राष्‍ट्रपति से 16वीं लोकसभा को तत्‍काल प्रभाव से भंग करने की सिफारिश की है।

राष्‍ट्रपति ने 24 मई 2019 को मंत्रिमंडल द्वारा दी गई सलाह को स्‍वीकार करते हुए संविधान के अनुच्छेद 85 के उपखंड (2) के उप-खंड (बी) द्वारा प्रदत्‍त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 16वीं लोकसभा को भंग करने वाले आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

******

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एसएस/एसएस–1282

 

 


(रिलीज़ आईडी: 1572605) आगंतुक पटल : 322
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali